Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला में कई न्यूज एडिटर्स के तबादले, बनारस से जम्मू लादे गए प्रदीप मिश्र

अमर उजाला समूह में संपादकों के बाद अब कई न्यूज एडिटर्स के तबादले की खबर है. सबसे चर्चित तबादला बनारस के न्यूज एडिटर प्रदीप मिश्र का है. अपने अधीनस्थों से शराब मांगने के लिए कुख्यात प्रदीप मिश्र को प्रबंधन ने जम्मू लाद दिया है. जम्मू में वे संपादक नवीन गुप्ता के अंडर में न्यूज एडिटर के रूप में काम करेंगे.

उधर, अमर उजाला, गोरखपुर के एडिटर रहे शरद मौर्य को न्यूज एडिटर के रूप में मुरादाबाद संस्करण में पदस्थ किए जाने की सूचना है. वे संपादक रवींद्र श्रीवास्तव के अंडर में काम करेंगे. इसे शरद मौर्य का डिमोशन कहा जा रहा है. शरद मौर्य की जगह गोरखपुर में हरिश्चंद्र सिंह को संपादक और यूनिट हेड दोनों पदों की जिम्मेदारी दी गई है.

कुछ अन्य न्यूज एडिटर्स को भी इधर से उधर किया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन