Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

भड़ासी Videos

ऑस्ट्रेलिया जाने वाली महिलाएं भारत क्यों नहीं लौटना चाहती हैं?

स्ट्रेलिया के नागरिक हो चुके रोहतक वासी Sandeep S Hooda आजकल भारत घूम रहे हैं। कल प्लान बनाए, बताए और आज नोएडा प्रकट हो गए। मैंने पियक्कड़ी छोड़ दी है तो मेरे लिए वो शहद ले आये। वे पीते हैं तो मैंने उन्हें घर में पड़ी ब्लैक लेबल की एक बोतल भेंट कर दी। हिसाब बराबर!

इसके बाद संदीप भाई के साथ एक अन्य भड़ासी मित्र के यहाँ पहुँचे और भरी दोपहरी में पार्टी शार्टी शुरू हो गई।

इस दौरान संदीप से बड़ी मज़ेदार बातें हुई। कुछ बातें रिकॉर्ड की। लिंक नीचे दे रहा हूँ। सुनियेगा।

कुल मिलाकर आज का दिन ज़बरदस्त मस्ती वाला रहा। नये लोगों से मिलने में मज़ा आता है। संदीप भाई से आमने सामने मुलाक़ात भले ही पहली बार हुई, उनसे ऑनलाइन संपर्क संबंध कई वर्षों से है। वे सहृदय हैं। भड़ास के मदद वाले अभियानों में हिस्सा लेते रहते हैं। ज़रूरतमंदों का यथोचित सहयोग करते रहते हैं।

हम लोगों के ह्वाट्सऐप वाले पियक्कड़ ग्रुप के संस्थापक सदस्य भी हैं। मैं तो ख़ैर अब इस ग्रुप के मार्गदर्शक मंडल में आ चुका हूँ। पहले की बात है, कई बार ऐसा हुआ कि मैं देर रात तक पीता खाता फिर ऑनलाइन ह्वाट्सऐप पियक्कड़ ग्रुप में गाता तो उधर ऑस्ट्रेलिया में ये सुबह के वक़्त आफिस निकलते हुए हम लोगों से कनेक्ट हो जाते। कह सकते हैं ये भड़ास की ऑस्ट्रेलिया शाखा के प्रमुख हैं!

घूमने के लिए ऑस्ट्रेलिया आने का न्योता दे गये हैं। मूड हुआ तो हम भी किसी दिन निकल लेंगे प्रदूषण मुक्त देश ऑस्ट्रेलिया। वैसे मेरी मनःस्थिति अब बिलकुल शांत और जहां हो वहीं बने रहो वाली हो गई है। कहीं जाने का दिल ही नहीं करता। ख़ुद पर बहुत दबाव डालना पड़ता है अब कहीं निकलने के लिये।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन