Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भारत एक्सप्रेस चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन कर गर्भवती और दुधारू जानवरों के अवैध बूचड़खाने का खुलासा किया!

भारत एक्सप्रेस चैनल ने अपने एक स्टिंग ऑपरेशन में गाजियाबाद के डासना में चल रहे एक कारखाने में गर्भवती और दुधारू जानवरों के अवैध बूचड़खाने का खुलासा किया है। स्थानीय लोग यासीन कुरैशी नाम के मांस विक्रेता की इंटरनेशनल एग्रो फूड्स नाम के इस कारखाने से निकलने वाली गंदगी और जानवरों के खून से परेशान थे।

भारत एक्सप्रेस को जानकारी मिली थी कि इंटरनेशनल एग्रो फूड्स में दुधारू जानवरों का गैरकानूनी तरीके से कत्ल किया जाता है और इस बीमार कर देने वाले मांस का कारोबार किया जाता है। जानकारी मिलने पर भारत एक्सप्रेस के खुफिया रिपोर्टरों ने गोपनीय तरीके से और खतरा मोल लेते हुए, इंटरनेशनल एग्रो फूड्स के बूचड़खाने का स्टिंग ऑपरेशन किया तो पाया कि बेहद अमानवीय तरीके से गर्भवती और दुधारू जानवरों को कत्ल किया जा रहा था और इसी मांस की पैकिंग करके मार्केट में भेजा जा रहा था।

भारत एक्सप्रेस ने आसपास के लोगों से भी बात की तो पता चला कि सभी लोग प्रदूषण और गंदगी से परेशान हैं। यहां तक कि उस इलाके में रहने वाले लोग वहां से पलायन तक कर रहे हैं। गंदगी और प्रदूषण से परेशान लोग तरह तरह की बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। चर्मरोग तो उस इलाके के लोगों में आम समस्या हो चुकी है।

प्रदूषण का हाल तो ये है कि पास की हिंडन नदी में इंटरनेशनल एग्रो फूड्स के बूचड़खाने की सारी गंदगी और खून प्रवाहित होता है और नदी खून की नदी जैसी लगती है।
इंटरनेशनल एग्रो फूड्स के कारण इलाके का सांप्रदायिक सद्भाव भी खतरे में पड़ रहा है क्योंकि बूचड़खाने की गंदगी और उससे निकलने वाला खून एक मंदिर के बाहर से होकर भी बहता है। लोगों ने मांग की कि इस अवैध बूचड़खाने को तुरंत बंद कराया जाए और इसके मालिक के खिलाफ कड़ी कानून कार्रवाई की जाए।

लोगों ने राष्ट्रीय चैनल भारत एक्सप्रेस के इस साहसिक स्टिंग ऑपरेशन की खुलकर सराहना की और उम्मीद जताई कि इस दिल दहला देने वाले खुलासे के बाद उन्हें राहत मिलेगी और जानवरों के साथ होने वाला अत्याचार भी बंद होगा।

प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन