Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

लखनऊ से लॉन्च हुई पत्रिका ‘अविरल संवाद’, होटल हिल्टन में आयोजन की तस्वीरें देखें

राघवेंद्र सिंह रघु-

वर्तमान समय में किसी भी समाचार पत्र – पत्रिका का प्रकाशन करना बहुत कठिन काम है। वो भी एक ऐसे शहर (लखनऊ) से जहाँ एक ऐसी जमात बहुतायत में रहती हो जो अपने घर के साग- सब्जी की व्यवस्था के बारे में बाद में सोचती हो आपकी पत्रिका का प्रकाशन कैसे सम्भव हो रहा है इस पर ज्यादा समय जाया करती हो।

इतना ही नहीं अगर भूल से पत्रिका सोशल मीडिया पर दिखे इसके लिए निदेशक के साथ फोटो आपने शेयर कर दिया और निदेशक की लंबाई भी ज्यादा हो तो हर इंच, सेंटीमीटर को 7 फिट से गुणा कर डॉलर में कन्वर्ट कर हाय तौबा मचाने वाले इस गिरोह वाले शहर से पत्रिका के प्रकाशन के बारे में सोचना ही बहुत बड़ी दिलेरी का काम है।

इस दिलेरी के साथ अब पत्रकार साथी Jitesh Awasthi अपनी नई पत्रिका ‘अविरल संवाद’ के साथ मैदान में उतर चुके हैं। आज पत्रिका के प्रवेशांक का विमोचन होटल हिल्टन में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी के हाथों सम्पन्न हुआ। तमाम गणमान्य लोगों के साथ लखनऊ के तमाम पत्रकार साथी भी उपस्थित रहे।

इस नई शुरुआत के लिए मित्र जितेश अवस्थी को दिल से बधाई, आप अपने इस मिशन में गैंग की परवाह किये बिना आगे बढ़ते रहें, पत्रिका उच्च मुकाम को हासिल करे ऐसी मेरी शुभकामना है। आप द्वारा मिले सम्मान पर आपको आभार।

आपको और आपकी अविरल संवाद की पूरी टीम को बधाई

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन