Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अवनीश दीक्षित के संरक्षकों का पर्दाफाश होना चाहिए!

वीरेंद्र पाल-

मुझे अवनीश दीक्षित से थोड़ी हमदर्दी है। क्यूं कि जिस किसी व्यक्ति के ऊपर सफेदपोशों का हाथ, आईपीएस स्तर के पुलिस अधिकारियों का साथ, और सैकड़ों तथा कथित पत्रकारों (गुंडे मवालियों, लुटेरों) का भरपूर विश्वास रहा हो तो वो व्यक्ति क्यूं नहीं फलेगा फूलेगा। क्यूं नहीं अपनी संपत्ति का नैतिक अनैतिक तरीके से विस्तार करेगा।

इसलिए कहा गया है कि अकूत धन संपदा, आदमी की बुद्धि भ्रष्ट कर देता है। अहंकार छा जाता है। अवनीश के बारे में आज जो कुछ उजागर हो रहा उसके कारणों के बारे में जाएं तो पूर्ण रूप से वे जिम्मेदार है, जिन्होंने अवनीश के कुकृत्यों पर अपना हाथ रखा चाहे वे सफेदपोश हों या फिर पुलिस विभाग। और ऐसा बिल्कुल नहीं है कि उन सफेदपोशों व पुलिस अधिकारियों, कर्मियों ने खाली पीली अपना हाथ व साथ अवनीश को मुफ्त में दिया हो।

मेरा तो मानना है कि अगर अवनीश ने गलत तरीके से पांच दस करोड़ की संपत्ति बनाईं तो अवनीश के जरिए उपरोक्त हाथ रखने वाले, साथ देने वाले लोगों ने पचास, सौ करोड़ की संपत्ति अवश्य बनाई होगी। इसलिए मैं जांच एजेंसियों से जरूर अनुरोध करुंगा कि उन सफेदपोशों, व पुलिस अधिकारी, पुलिस कर्मियों व अन्य सरकारी विभागों के अधिकारियों को जांच के घेरे में लेकर अवनीश दीक्षित के जरिए कहीं दस गुना ज्यादा लाभ के भागीदार मानकर दोषी करार दिया जाए। और सजा के तौर पर अवनीश से दस गुना सजा उन्हें दी जाए।

ऐसा करने से समाज में यह संदेश अवश्य जाएगा कि कोई भी व्यक्ति किसी के कंधे पर गलत कार्यों के लिए अपना हाथ, अपना साथ देने के लिए हिम्मत नहीं जुटा पाए।

लेखक दैनिक ‘स्वदेश’ समाचार पत्र कानपुर नगर के संवाददाता हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन