Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

20 हजार रुपये महीना लेकर सट्टेबाजों की सुरक्षा करता था अवनीश दीक्षित, खोले 12 वसूलीबाजों के नाम

कानपुर प्रेस क्लब के निलंबित पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित के जेल जाने और रिमांड पर लिए जाने के बाद आरोपों की बौछार लगी हुई है. ताजा आरोप शहर के सट्टेबाजों ने लगाए हैं. आरोप है कि अवनीश उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेकर सट्टे की रकम वसूलता था. यह खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने कर्नलगंज के सटोरिए मासूम अली को उठाया.

आरोप है कि अवनीश किदवई नगर के पत्रकार विकास अवस्थी के जरिए 20 हजार रुपये प्रति माह लेता था. इसके अलावा अवनीश ने जिन 12 लोगों के नाम बताए हैं पुलिस उनकी भी पड़ताल में लग गई है.

इससे एक दिन पहले अवनीश ने शहर के 12 अन्य बड़े वसूलीबाजों के नाम लिए हैं. उसने कहा कि, मैं कोई अकेला नहीं हूं, शहर में और भी लोग हैं जो उससे ज्यादा जरायम करते हैं. इसके बाद उसने 12 लोगों के नाम खोले हैं. जो वसूली के लिए खबरें बनाकर वायरल करने तक का काम करते थे.

देखें कवरेज….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन