Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

“आज की खबर” से जुड़े पत्रकार अवनीश तिवारी!

सीतापुर: जिले के सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार अवनीश तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की नई पारी की शुरुआत की है। भारत समाचार में सेवाएं देने के बाद अब अवनीश तिवारी ‘आज की खबर’ न्यूज़ चैनल से जुड़ गए हैं, जहां उन्होंने जिला संवाददाता (District Correspondent) की जिम्मेदारी संभाली है।

अवनीश तिवारी लंबे समय से ज़मीनी पत्रकारिता में सक्रिय रहे हैं। वे जिले के विकास कार्यों, प्रशासनिक गतिविधियों और आमजन से जुड़ी समस्याओं को लगातार मजबूती के साथ उठाते रहे हैं। उनकी रिपोर्टिंग में स्थानीय मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यपरक प्रस्तुति को विशेष रूप से सराहा जाता रहा है।

मीडिया जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि अवनीश तिवारी का अनुभव और जमीनी पकड़ आज की खबर चैनल को सीतापुर में और अधिक मजबूत करेगा। उनके नए दायित्व के लिए पत्रकारिता जगत में शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन