Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड को लेकर योगी सरकार का बड़ा अपडेट!

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। सूचना निदेशक विशाल सिंह ने बताया कि जिन पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड अब तक किसी कारणवश जारी नहीं हो सके हैं, वे अब अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकेंगे।

साथ ही, नए आवेदन और लंबित मामलों के निस्तारण के लिए जल्द ही एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया जाएगा।

सूचना निदेशक के अनुसार, जिन पत्रकारों ने पहले ही आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया है, लेकिन अभी तक कार्ड नहीं मिला है, वे पोर्टल पर जाकर अपने आवेदन का स्टेटस जांच सकते हैं। यदि पोर्टल पर उनका नाम दर्ज है और किसी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता है, तो संबंधित जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक सुधार कराया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि जिन पत्रकारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है या आवेदन के बावजूद उनका कार्ड नहीं बन पाया है, उनकी सुविधा के लिए जल्द ही नया ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। पोर्टल शुरू होने के बाद पात्र पत्रकार अपने जिले के जिला सूचना अधिकारी (डीआईओ) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विशाल सिंह ने कहा कि पोर्टल शुरू होने की सूचना सभी जिलों को समय रहते उपलब्ध करा दी जाएगी, ताकि पात्र पत्रकारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ बिना किसी अनावश्यक देरी के मिल सके।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन