Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में भास्कर के पत्रकार पर घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा

मुरादाबाद | जनपद के कुन्दरकी नगर का रहने वाला पत्रकार अज़ादार अली पर एक जमीन विवाद का मुकदमा दर्ज होने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि अज़ादार दैनिक भास्कर के लिए काम करता है. पूर्व में दैनिक हिंदुस्तान अखबार में कार्यरत रह चुका है.

जमीन के एक विवाद में शमीम पुत्र नवाब सलीम खान नामक व्यक्ति ने इस पत्रकार समेत इसके भाई और तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है. शमीम का आरोप है, यह लोग भू-माफिया प्रवृत्ति के हैं. जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर पत्रकार व उसके लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की है.

मुरादाबाद के थाना कुन्दरकी में मुकदमा संख्या- 313/2024 के तहत पत्रकार अज़ादार अली समेत 5 लोगों के खिलाफ 191(2), 333, 115(2), 352, 351(2) और 351(3) की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है.

देखें एफआईआर कॉपी…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन