Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

दिल्ली की बीयर कंपनी ‘Bira91’ पर 700 से ज्यादा कर्मचारियों की सैलरी में हेरफेर करने का आरोप!

नई दिल्ली। बीयर ब्रांड Bira 91 की पैरेंट कंपनी B9 Beverages Ltd. पर 700 से अधिक मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों ने वेतन और वैधानिक देयों के भुगतान में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाया है। कर्मचारियों का दावा है कि कंपनी पर कुल मिलाकर करीब ₹82 करोड़ बकाया है, जिसमें लगभग ₹55 करोड़ वेतन और करीब ₹27 करोड़ वैधानिक कटौतियां शामिल हैं।

कर्मचारियों के अनुसार, 1 मार्च को नई दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके में 50 से अधिक कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि पिछले कई महीनों से सैलरी नहीं दी गई और भविष्य निधि (PF), टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स (TDS) और नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) जैसी मदों में वेतन से कटौती तो की गई, लेकिन संबंधित विभागों में जमा नहीं कराई गई।

12 महीने से वेतन नहीं, 2 साल से लंबित दावे

कर्मचारी प्रतिनिधियों का कहना है कि करीब 80 कर्मचारी अब भी कंपनी में सक्रिय हैं, लेकिन नियमित वेतन नहीं मिल रहा। कई कर्मचारियों का दावा है कि उन्हें 12 महीने से अधिक समय से सैलरी नहीं मिली, जबकि कुछ के रिइम्बर्समेंट क्लेम दो साल से लंबित हैं।

एक कर्मचारी ने आरोप लगाया कि कंपनी का ग्रुप इंश्योरेंस प्रीमियम न भरने के कारण पॉलिसी लैप्स हो गई, जिसकी जानकारी कर्मचारियों को नहीं दी गई। कुछ कर्मचारियों ने मकान किराया न दे पाने, बच्चों की फीस रुकने और ईएमआई डिफॉल्ट जैसी गंभीर व्यक्तिगत परेशानियों का भी जिक्र किया है।

कई विभागों में शिकायत

मामले को कर्मचारियों ने विभिन्न सरकारी प्राधिकरणों तक पहुंचाया है। उनके मुताबिक, शिकायतें Prime Minister’s Office के सीपीग्राम्स पोर्टल, Ministry of Finance, Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO), Central Board of Direct Taxes (CBDT) और श्रम विभागों को भेजी गई हैं। दावा है कि 200 से अधिक लिखित प्रतिवेदन जमा कराए गए हैं।

कर्मचारियों ने लंबित वेतन का तत्काल भुगतान, PF/TDS/NPS की राशि संबंधित विभागों में जमा कराने और श्रम न्यायालय के आदेश (Order 48(166A)/2025-B3) को लागू करने की मांग की है।

फिलहाल कंपनी की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामला तूल पकड़ता दिख रहा है और आने वाले दिनों में नियामक एजेंसियों की कार्रवाई पर सबकी नजर रहेगी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन