Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पत्रकार बाबूलाल नागा को मिला लाडली मीडिया अवॉर्ड 2025

जयपुर। भारत अपडेट के संपादक व लेखक-पत्रकार बाबूलाल नागा को लैंगिक संवेदनशील पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रतिष्ठित “लाडली मीडिया अवॉर्ड फ़ॉर जेंडर सेंसिटिविटी 2025” से सम्मानित किया गया है।

बाबूलाल को यह सम्मान उनके प्रभावशाली प्रिंट लेख “इज्जत के नाम पर भेंट चढ़ती ज़िंदगियां” के लिए रीजनल एवं नेशनल दोनों कैटेगरी में प्रदान किया गया। यह लेख ऑनर किलिंग के नाम पर युवा प्रेमी जोड़ों के विरुद्ध होने वाली हिंसा और सामाजिक अत्याचारों को केंद्र में रखकर लिखा गया था, जिसे निर्णायक मंडल द्वारा सामाजिक सरोकारों को मजबूती से उजागर करने वाला महत्वपूर्ण कार्य माना गया।

सम्मान समारोह 19 नवंबर को मुंबई के टाटा थिएटर में आयोजित “लाडली मीडिया एंड एडवरटाइजिंग अवार्ड्स फ़ॉर जेंडर सेंसिटिविटी 2025” के दौरान संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम पॉपुलेशन फ़र्स्ट एवं यूएनएफपीए द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।

बाबूलाल नागा को इससे पूर्व भी 2012-13 में नई दिल्ली एवं 2014-15 में चेन्नई में आयोजित कार्यक्रमों में लैंगिक संवेदनशीलता पर उत्कृष्ट स्टोरी के लिए लाड़ली मीडिया अवॉर्ड मिल चुका है। तीसरी बार मिला लाडली मीडिया सम्मान उनके निरंतर सामाजिक संवेदनशीलता आधारित पत्रकारिता कार्यों की पुनः पुष्टि करता है।

14 राज्यों, 9 भाषाएं, 97 पेशेवर हुए सम्मानित : 19 नवंबर को मुंबई के टाटा थिएटर, एनसीपीए में आयोजित समारोह में इस वर्ष पुरस्कारों में डिजिटल रिपोर्टिंग से लेकर फिल्म, ओटीटी, विज्ञापन और साहित्य तक के 97 पेशेवरों को सम्मानित किया गया। प्रमुख विषयों में डिजिटल स्पेस में महिलाओं पर बढ़ती हिंसा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं का योगदान, विज्ञान और सार्वजनिक नीति में जेंडर परिप्रेक्ष्य, सामाजिक रूढ़ियों को चुनौती देती फिल्में और कथाएं शामिल थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन