Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

संपादक को न्यूड वीडियो भेजना चाहती थी ये लड़की, देखें और बचें!

आजकल आनलाइन ठगी जोरों पर है. काम कुंठित हिंदी पट्टी के लोग एक नए गिरोह के झांसे में आकर खूब पैसे गंवा रहे हैं. ढेर सारे लोग तो शर्म के मारे कहीं कुछ बताते बोलते नहीं. वहीं कुछ लोग साहस करके पुलिस के पास जाते हैं और रिपोर्ट लिखाते हैं.

वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपनी सजग दृष्टि से इन फ्राडियों को ताड़ लेते हैं और उनके उकसावे-झांसे में आने से बच जाते हैं.

ऐसे ही एक गैंग की एक लड़की ने एक संपादक को अपना न्यूड वीडियो भेजने का आफर किया. पूरी चैट वाट्सअप पर हुई.

नीचे सारे चैट के स्क्रीनशाट दिए जा रहे हैं. इन स्क्रीनशाट का क्रम बेतरतरीब हो सकता है इसलिए अपने हिसाब से अरेंज करके पढ़ें.

सजग संपादक ने लड़की की मंशा को भांप लिया और ये भी जान गए कि ये आनलाइन फ्राड गिरोह का कोई सदस्या है.

आमतौर पर इन लड़कियों के झांसे में लोग आ जाते हैं और खुद भी कपड़े उतारने लगते हैं. इसे ठग गिरोह के लोग रिकार्ड कर लेते हैं और फिर वीडियो पब्लिक करने की धमकी देकर पैसे ऐंठते हैं.

जिन संपादक महोदय को लड़की ने फंसाने की कोशिश की वे उसके झांसे में नहीं आए और उसके द्वारा पैसे मांगने पर ब्लॉक कर दिया.

संपादक का नाम प्रसून शुक्ला है जो कई न्यूज चैनलों में एडिटर इन चीफ रह चुके हैं.

देखें बाकी स्क्रीनशॉट-

भड़ास ने लड़की के उपरोक्त नंबर पर कॉल कर उसका पक्ष जानने की कोशिश की तो रिंग जाती रही, किसी ने फोन नहीं उठाया. आप लोग भी ट्राई करें और उसका पक्ष जानें.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन