Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

मराठी अखबार की महिला पत्रकार ने पूर्व मेयर पर लगाया अभद्र टिप्पणी का आरोप

मुंबई : बदलापुर यौन उत्पीड़न की घटना पर हो रहे प्रदर्शन की कवरेज कर रही एक महिला पत्रकार ने शिवसेना के स्थानीय नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है. आरोप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना नेता वामन म्हात्रे पर है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला पत्रकार का आरोप है कि शिवसेना नेता ने कहा कि वह इस तरह रिपोर्टिंग कर रही है, “मानो खुद उसके साथ दुष्कर्म हुआ है.”

एक मराठी अखबार के लिए काम कर रही महिला पत्रकार ने एक समाचार चैनल को बताया कि वह जब बदलापुर में एक स्कूल में पिछले सप्ताह दो बच्चियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटना के खिलाफ सुबह रेल पटरियों पर हुए प्रदर्शन को कवर कर रही थीं तो म्हात्रे से उनका आमना-सामना हुआ, उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी की.

हालांकि, बदलापुर के पूर्व महापौर वामन म्हात्रे ने दावा किया कि उनके बयान को गलत तरह से पेश किया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन