Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मनमुताबिक खबर न छापने पर बलिया के पत्रकार को मिल रही बदनाम करने की धमकी

बलियाः फर्जी शिकायत कर लोगों से धनउगाही करने के धंधा में साथ न देने पर पत्रकार को बदनाम करने की धमकी मिल रही है। बदनामी से बचने के नाम पर रंगदारी की भी मांग की जा रही है। मामला बलिया जनपद एक के पत्रकार का है।

दैनिक जागरण में कार्यरत बेल्थरारोड के पत्रकार विजय मद्धेशिया को बदनाम करने के लिए मानव धर्म प्रसार समाजसेवी संस्था नामक संस्था के संयोजक विनोद यादव मानव लगातार धमकी दे रहे हैं। पीड़ित पत्रकार द्वारा इसकी तहरीर उभांव पुलिस को दे दी गई है।

विनोद यादव मानव ने बेल्थरारोड नगरपंचायत के सफाई नायक मनोज कुमार से भी रंगदारी मांगी है जिसकी लिखित शिकायत उभांव थाना पुलिस से की गई है। पुलिस इस मामले में अब तक टालमटोल कर रही है। विनोद यादव मानव के खिलाफ उभांव थाने में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पत्रकार द्वारा लिखित शिकायत के बावजूद पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। पूरा मामला नीचे की तहरीर में देखें-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन