Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हिमाचल प्रदेश

पत्रकार ठोकेंगे हिमाचल के इस कांग्रेस नेता पर मानहानि का केस

बृजेंद्र शर्मा-

शिमला/हिमाचल | प्रदेश कांग्रेस के नेता बंबर ठाकुर एक बार फिर विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। नशे को लेकर बंबर ठाकुर ने मुख्यमंत्री को एक चिट्ठी लिखी जिसमें उन्होंने नेताओं के साथ-साथ पत्रकारों के भी इस नशा तस्करी के मामले में घसीट दिया। इसके बाद बिलासपुर जिला के पत्रकारों ने कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर का बहिष्कार कर दिया। इस बात की पुष्टि भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं विधायक त्रिलोक जमवाल ने की। इस संदर्भ में सोशल मीडिया में भी दो पत्र वायरल हुए हैं।

बंबर ठाकुर ने अपने पत्र के पहले अंतरा में ही पत्रकारों को अपने निशाने पर ले लिया। पत्र में मुख्यमंत्री को उन्होंने लिखा, सविनय निवेदन है कि बिलासपुर जिला सहित सारे हिमाचल प्रदेश में चिट्टा के प्रयोग से हजारों बच्चों /युवाओं का जीवन तबाह होने के रोजाना समाचार मिल रहे हैं और यदि इस जीवन नाशक नशे पर कड़ा अंकुश लगाने के लिए तुरंत प्रभाव से उचित कदम नहीं उठाए गए तो वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश की युवा पीढ़ी पूरी तरह से इसकी जकड़ में आ जाएगी। प्रदेश के कुछ भाजपा नेता, कुछ पुलिस अधिकारी और कुछ पत्रकार यदि सरेआम चिट्टा तस्करों के पक्ष में उतर जाये तो सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि इस जानलेवा नशे पर अंकुश कैसे लगाया जा सकता है?

इसके बाद बिलासपुर के सभी पत्रकारों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जिसमें पत्रकारों ने कहा कि आपके संज्ञान में लाना है कि अभी हाल ही में सदर बिलासपुर के पूर्व विधायक ने नशीली दवाओं के खिलाफ एक रैली का आयोजन करते हुए एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें भाजपा नेताओं, पुलिस अधिकारियों और मीडियाकर्मियों की संलिप्तता का आरोप लगाया गया था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसा करके राजनेता ने पूरे मीडिया पर आरोप लगाया है और राज्य सरकार सहित बड़े पैमाने पर जनता की नजर में चौथे स्तंभ की छवि खराब की है।

प्रकरण का संज्ञान लेते हुए समस्त मीडियाकर्मी जिला मुख्यालय स्थित प्रेस कक्ष में एकत्र हुए और इस मामले को राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के समक्ष गंभीरता से उठाने का निर्णय लिया। इस बैठक में लोकतांत्रिक तरीका अपनाते हुए पूर्व विधायक, बंबर ठाकुर को प्रेस के समक्ष मामले को स्पष्ट करने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आये। इसलिए मीडिया जगत राज्य सरकार से अनुरोध करता है कि उचित साक्ष्य के साथ दोषियों का पता लगाने को कहा जाए। यदि वह असफल होते हैं तो बिलासपुर मीडिया उनके खिलाफ दस करोड़ रुपये से अधिक की मानहानि का मुकदमा दायर कर कानूनी कार्रवाई करेगा। इसलिए, हम सरकार से इस बारे उचित कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं।

भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा की बंबर ठाकुर अपने आप को बचाने के लिए किसी भी प्रकार का षड्यंत्र रच सकते हैं। जनता को भ्रमित करने का पूरा प्रयास बंबर ठाकुर कर रहे है जिसका एक पूरा विवरण हिमाचल प्रदेश में पत्राचार के माध्यम से आया है। हम मीडिया जगत के बंधुओं के साथ हैं और बंबर ठाकुर के लगाए गए सभी आरोपों को निराधार करार देते है। बंबर ठाकुर अपनी कुंठा मीडिया जगत के कर्मियों से निकलने का असफल प्रयास कर रहे है।

देखें बंबर ठाकुर द्वारा लिखा गया पत्र और उसके बाद बिलासपुर मीडिया के पत्रकारों का लेटर..

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन