Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

पत्रकारों को धमकाने वाले CI विक्रम सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को लेकर अड़े मीडिया संगठन

बांसवाड़ा शहर कोतवाली थाना प्रभारी विक्रम सिंह की तानाशाही के चलते लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों को अपना दायित्व पूरा करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दे को लेकर खबर बनाने पर थानाधिकारी न केवल ऐसा करने से रोकते हैं वरन ऐसा करने पर थाने में बंद करने की धमकी भी दी जाती है।

CI Vikram Singh

ऐसा ही वाकया बांसवाड़ा जिले में कई सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार किशन सेन के साथ हुआ जिसमें थानाधिकारी विक्रम सिंह ने सेन को खबर की कवरेज करने से रोक दिया साथ ही थाने में बंद करने की धमकी तक दे डाली। 

इस मामले को लेकर पत्रकार किशन सेन ने पुलिस अधीक्षक अभिजीत सिंह को लिखित शिकायत देकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। शिकायत में पत्रकार किशन सेन ने बताया कि, वह रविवार को महात्मा गांधी हॉस्पिटल में न्यूज कवरेज करने गए थे इस दौरान वहां मौजूद कोतवाली थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने उनको धमकाते हुए ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी और कहा कि जो भी रिकार्ड किया है उसको मेरे सामने डिलीट करो।

पत्रकार द्वारा ऐसा अपने दायित्व पूरा करने के बारे में बताया तो थानाधिकारी भड़क गए और कहा कि थाने में बंद कर दूंगा। थानाधिकारी ने चित्तौडगढ़ के एक पत्रकार का नाम लेते हुए कहा कि उसको पूछ लेना की मेने उसका क्या हश्र किया है।

परिवाद में सेन ने बताया कि वह हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में एक साथ कई लोगों के प्रवेश से मरीजों को होने वाली परेशानी को लेकर कवरेज कर रहे थे उसी दौरान थानाधिकारी विक्रम सिंह ने पत्रकारिता करने से जबरन रोका और धमकाया। पत्रकार किशन सेन ने पुलिस अधीक्षक अभिजीत सिंह से थानाधिकारी विक्रम सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए पुलिस महानिरीक्षक को भी अवगत कराया है। 

जार पत्रकार संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश सोनी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक अभिजीत सिंह को CI विक्रम सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया और CI के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस अधीक्षक ने कारवाई करने का आश्वासन देते हुए मामले की जांच डिप्टी एसपी सूर्यवीर सिंह को दी है। संगठन ने बुधवार तक कार्रवाई नहीं होने पर आईजी एस परीमला से मिलने की बात कही है।

मामले को जिला प्रमुख रेशम मालवीया ने निंदनीय बताया और कहा कि किसी भी पत्रकार को लोकतंत्र में कवरेज करने से रोका नहीं जाना चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ नेता हकरू मईडा ने कहा कि थानाधिकारी विक्रम सिंह द्वारा पत्रकारों के साथ किया दुर्व्यवहार बर्दास्त नहीं किया जाएगा और यदि पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं आप नेता हेमंत राणा ने भी इसे लोकतंत्र पर हमला करार देते हुए थानाधिकारी विक्रम सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन