Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक भास्कर का भागलपुर संस्करण भी लांच, इसके बाद मुजफ्फरपुर और गया की बारी

भागलपुर (बिहार) : दैनिक भास्कर के भागलपुर संस्करण का आज 23 जुलाई को विधिवत उद्घाटन हो गया । यह दैनिक भास्कर का पटना के बाद भागलपुर में दूसरा संस्करण है । 

भागलपुर (बिहार) : दैनिक भास्कर के भागलपुर संस्करण का आज 23 जुलाई को विधिवत उद्घाटन हो गया । यह दैनिक भास्कर का पटना के बाद भागलपुर में दूसरा संस्करण है । 

खबर है कि भास्कर का अगला संस्करण मुजफ्फरपुर में अगस्त के पहले सप्ताह में व उसके कुछ दिनों के बाद गया संस्करण का भी लोकार्पण होगा । इन संस्कारों के उद्घाटन के साथ ही भास्कर का प्रसारण पूरे बिहार के अलावे झारखण्ड के संथाल परगना में भी हो जायेगा । संथाल में जामताड़ा को छोड़ भास्कर का प्रसारण अभी तक नहीं हो पाया था जिससे उसके सर्कुलेशन और विज्ञापन पर भी असर पड़ रहा था । भास्कर के बिहार और झारखण्ड में पूरा प्रसार हो जाने पर बाक़ी अख़बारों ने भी इसे टक्कर देने के लिए अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है ।

भागलपुर संस्करण का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा, बिहार के पूर्व सीएम सुशील मोदी, बक्सर के सांसद आश्विनी चौबे, भागलपुर के मेयर दीपक जी, डिप्टी मेयर, भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति समेत डीबी कॉर्प के एमडी जगदीश शर्मा, बिहार-झारखण्ड के स्टेट हेड ओम गौड़, बिहार-झारखण्ड के बिजनेस हेड, भागलपुर के स्थानीय  संपादक राजीव रंजन, पटना के संपादक प्रमोद मुकेश, जयपुर के संपादक सतीश सिंह व सैकड़ों गण्यमान्य अथितिगण उपस्थित रहे । 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन