Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

जिला पत्रकार संघ बस्तर ने फर्जी पत्रकारों पर कार्रवाई को लेकर एसपी व आयुक्त को दिया ज्ञापन

जिला पत्रकार संघ बस्तर की तरफ से पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह और संभाग आयुक्त श्याम धावड़े को फर्जी पत्रकारों के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है. दोनों अधिकारियों ने ज्ञापन पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुरेश रावल ने बताया कि, ‘प्रतिदिन पत्रकारिता के जरिए धनउगाही और ठगी के मामले प्रकाश में आ रहे हैं. जिससे बस्तर की पत्रकारिता धूमिल हो रही है. ऐसे लोगों पर कार्रवाई किया जाना आवश्यक है.’ 

रावल ने बताया कि, ‘एंड्रॉयड फोन धारक खुद को पत्रकार बताकर ब्लैकमेलिंग का धंधा चला रहे हैं. जानकारी जुटाने पर पता चलता है कि इस तरह के काम को अंजाम देने वाले पत्रकारिता के क्षेत्र में कभी रहे ही नहीं और ना ही इनके पास किसी तरह की डिग्री या डिप्लोमा ही है. कई गांवों के प्रधान व सचिवों की तरफ से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं. इसके अलावा कई ऐसे लोग भी पत्रकार बन गये हैं जो जेल से छूटकर आए हैं या फिर जिन पर गैर जमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज है.’  

उन्होंने बस्तर जिला पत्रकार संघ की तरफ से लोगों से अपील की है कि, ‘ऐसे लोगों के झांसे में न आएं. इस तरह के लोग जब भी ब्लैकमेलिंग जैसा कार्य करते दिखे तो इसकी सूचना फौरन नजदीकी पुलिस स्टेशन में दें.’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन