Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया टुडे वाले कल से अपनी बेइज़्ज़ती करवा रहे हैं!

सौमित्र रॉय-

पेडिग्री मीडिया इंडिया टुडे के पत्तलकार को पंजाब के सीएम चन्नी साहेब रास्ते में इंटरव्यू दे रहे थे।

तभी प्रदर्शनकारी किसानों ने उनका रास्ता रोक लिया। बेचारा पत्तलकार हैरान। उसकी सारी स्क्रिप्ट ही बेकार चली गई।

चन्नी बोले- क्या मैं इन सबको गोली मार दूं? क्या यह मेरी जान पर खतरा है?

पीएम की गाड़ी तो रोकी भी नहीं गई? वह तो एक किमी पीछे थी।

आखिर अपनी तपस्या में कमी को कोसते, जुंझलाये पत्तलकार को नीचे उतार दिया गया।

इंडिया टुडे वाले कल से अपनी बेइज़्ज़ती करवा रहे हैं।

प्रधानमंत्री का अहंकार देश में नया VVIP कल्चर नहीं पैदा कर सकता।

और सुरक्षा चूक? 62 लाख रुपये खर्च होते हैं पीएम के दौरे पर एक दिन में।

यह पैसा हमारी जेब से जाता है। जान पर खतरे का रोना बंद कीजिए मोदीजी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन