दिल्ली : मंडी हाउस के फिक्की आडिटोरियम में गत दिनो फेडरेशन ऑफ इंडिया नई दिल्ली की ओर से नौवें मीडिया एक्सिलेंस अवार्ड 2015 का आयोजन किया गया। इसमें दैनिक जागरण के पत्रकार अखिलेश सिंह को ‘बेस्ट रिजनल जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। ये अवार्ड दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में उनकी खोजी पत्रकारिता के लिए दिया गया। अखिलेश सिंह इस समय दैनिक जागरण के नोएडा ब्यूरो में कार्यरत हैं। वह डीएलए, पंजाब केसरी, स्वतंत्र चेतना , एनएनओआई, सुदर्शन न्यूज, साधना न्यूज आदि से जुड़े रहे हैं।