Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

भड़ास आश्रम के हिंदू खंड का विधि विधान से हुआ उदघाटन!

यशवंत सिंह-

भड़ास आश्रम के हिंदू खंड का कल विधि विधान से उदघाटन हुआ। पंडित जी ने मेरे गाने वाले माइक से श्लोक गाए, महिलाओं ने गीत।

कई दशकों बाद सत्यनारायण कथा सुना, लीलावती कलावती कन्या वाला। हमने नए वस्त्र धारण किए। श्रीमतीजी का एक साथ बैठकर पूजन कराने की चिर प्रतीक्षित मनोकामना पूर्ण हुई।

बेहद सहज भाव से सब कुछ एंजोय किया। आनंद आया। मन में आग्रह दुराग्रह गाँठें परतें न हो तो दुनिया में कुछ भी बुरा अच्छा नहीं लगता है। सब एक लय के आरोह अवरोह प्रतीत होते हैं।

उल्लेखनीय है कि आश्रम का मुस्लिम प्रखंड (ग्राउंड फ़्लोर) काफ़ी पहले से संचालित है। अब नया नियम ये बन गया है कि हिंदू प्रखंड के किचन का कोई बर्तन मुस्लिम प्रखंड में न जाएगा और मुस्लिम प्रखंड का कोई सामान हिंदू खंड में नहीं ले जाया जा सकेगा।

मेरा ठिकाना मुस्लिम खंड में रहता है।

श्रीमती जी हिंदू खंड में स्थापित हैं।

बच्चा पार्टी के लोग नेताओं की तरह सुविधा/ लाभ देख पाला बदलते रहते हैं।

दिवाली के पहले से ही हम लोग एनसीआर इलाक़े को नमस्ते कह आश्रम के स्वच्छ प्राकृतिक जीवन के शरणागत हैं। इसी प्रवास में हिंदू खंड की फ़िनिशिंग और बेड आलमारी बर्तन आदि की ख़रीद हुई। अब शुभारंभ भी हो गया।

अब बस जैन खंड का निर्माण शेष है जहां किचन में प्याज़ लहसुन भी न होगा। भारत का पहला सेकुलर और लोकतांत्रिक आश्रम बनेगा भड़ास आश्रम। 🤓❤️🙏🏼

https://youtu.be/uB2gTDFAeiY

Original post-

https://www.facebook.com/100002252487400/posts/4619661248118912/?d=n

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
3 Comments

3 Comments

  1. Xyz

    November 23, 2021 at 8:43 pm

    पंडित जी काफी सस्ते और अकुशल बुझा रहे हैं?

  2. LKS Mouhar

    November 24, 2021 at 11:53 am

    please share contact detail for joing ashram

  3. आनंद कुशवाहा

    November 25, 2021 at 11:15 pm

    वाह वाह रे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन