Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

FSL रिपोर्ट : भड़ास एडिटर यशवंत के मोबाइल से रंगदारी / ब्लैकमेलिंग के चैट नहीं मिले!

यशवंत सिंह-

दिल्ली में मेरे ख़िलाफ़ दर्ज मुक़दमे में मोबाइल फ़ोन की एफएसएल जाँच रिपोर्ट आ गई।

सिग्नल मैसेंजर एप से रंगदारी /ब्लैकमेलिंग के कई पेज पुलिस को सुबूत के बतौर दिये गये थे, मेरे द्वारा भेजे गये चैट बताकर।

एफएसएल रिपोर्ट में सिग्नल एप से कोई चैट मिला नहीं क्योंकि मैंने कभी सिग्नल एप इंस्टाल ही नहीं किया।

सोचिए कितनी मेहनत की गई। सिग्नल एप पर मेरा फ़र्ज़ी प्रोफाइल बनाया गया। फिर उससे चैट का आदान प्रदान किया गया। फिर उसका प्रिंट निकाल कर पुलिस को दिया गया।

सैकड़ा से ज़्यादा मुक़दमे, लीगल नोटिस, आरोप झेल चुका/रहा! अब तो आदत-सी हो गई है।

पत्रकारिता में अब बीच का रास्ता नहीं होता। या तो बिक जाओ, या जेल जाओ।

दिल्ली पुलिस की इज्जत कभी इतनी लो नहीं थी। कोई भी ख़ुद को शाह का ख़ास आदमी बताते हुए किसी के भी ख़िलाफ़ फ़र्ज़ी मुक़दमा लिखा सकता है।

भड़ास एडिटर यशवंत की फेसबुक वॉल से

लखनऊ से प्रकाशित 4पीएम अख़बार में कवरेज
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन