Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा का ये स्वागत समारोह समझ में नहीं आया?

जितेश जेठानंदानी-

कोई ज्ञानी बता सकता है ये स्वागत समारोह किस खुशी में रखा गया था? क्या राजस्थान के किसी मुख्यमंत्री ने पहली बार विदेश यात्रा की है? मेरी जानकारी के अनुसार इससे पहले अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे सहित अन्य ने भी मुख्यमंत्री रहते हुए विदेशी यात्राएं की थी, लेकिन मैंने तो उनको इस तरह जनता के पैसे से स्वागत करवाते हुए नहीं देखा! इसके अलावा अंदर के लोग बता रहे हैं कि स्वागत के लिए कई लोगों के पास CMO से कॉल गए हैं! अब सच्चाई कितनी है ये तो मुख्यमंत्री जी ही जानें!

इसके उलट भारत के प्रधानमंत्री मोदी पिछले 10 सालों के कार्यकाल में लगभग 100 देशों की यात्राएं कर चुके हैं, जिनमें कई देशों से तो बड़े-बड़े आर्थिक समझौते भी हुए हैं, रक्षा समझौते भी हुए हैं, सामरिक समझौते भी हुए हैं. हाल ही में रूस के बाद यूक्रेन का ऐतिहासिक दौरा भी हुआ है, जोकि दुनियाभर में सुर्खियों में रहा है और वैश्विक शांति के लिए महत्वपूर्ण भी है. लेकिन मैंने तो नहीं देखा की प्रधानमंत्री के दिल्ली वापस लौटते ही पूरे दिल्ली को पोस्टरों से सजा दिया गया हो, सारे मंत्री-संतरी स्वागत के लिए लाइन लगा के खड़े हों, पार्टी कार्यालय में जलसा आयोजित हो रहा हो. क्योंकि पीएम सिर्फ राष्ट्र हित में काम करते है दिखावा नहीं!

अगर मुख्यमंत्री जी को या कार्यकर्ताओं से इसी तरह शक्ति प्रदर्शन भी करना था तो ढंग से तो करते, जिसका जनता में एक संदेश जाता. आज के “कृत्रिम स्वागत समारोह” से तो जनता उल्टा भ्रमित और हो गई. सबके मन में एक ही सवाल था कि ऐसा क्या हुआ है जापान में जो इतना बड़ा स्वागत हो रहा है?

लगता है एक बार फिर से सलाहकारों ने अपना काम कर दिया है. कम लिखा है ज्यादा समझना!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन