Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

इंडिया टीवी को न्यायालय में करना पड़ा पैसा जमा!

न्यायालय ने वरिष्ठ मीडियाकर्मी भानप्रकाश के पक्ष में फैसला सुनाते हुए सैलरी के ६% ब्याज के साथ देने का आदेश इंडिया टीवी प्रबंधन को जारी किया है। इसके बाद इंडिया टीवी को रिकवरी नोटिस भेजा। इसे लेकर इंडिया टीवी न्यायालय पहुँचा और नोटिस खारिज कराने की गुहार लगाईं।

इंडिया टीवी ने सारी गलती न्यायालय पर ही थोप दी| इस पर न्यायालय ने इंडिया टीवी को बहुत फटकार लगाई।

Advertisement. Scroll to continue reading.

जज ने अपने आदेश में इंडिया टीवी प्रबंधन से कहा कि आपका कथन बिलकुल गलत है। आपने कहा है आपकी अनुपस्थिति में फैसला किया गया है लेकिन आप इतनी तारीखों पर नहीं आये। आपको न्यायालय बार बार नोटिस नहीं भेजेगा। आपको तारीख़ों पर आना चाहिए था। उसके लिए आप को बहस का मौका दिया जाता है। अब आपको भानप्रकाश के नाम डी डी जमा करना होगा।

इसके बाद इंडिया टीवी ने भानप्रकाश के नाम डी डी दे दिया और बहस के लिए समय मांग लिया।

Advertisement. Scroll to continue reading.

ज्ञात हो कि भान प्रकाश इंडिया टीवी के बहुत पुराने कर्मचारी रहे हैं। उन्हें प्रताड़ित और परेशान कर निकालने की साज़िश रची गई। इनका बहुत दूर ट्रांसफ़र किया गया। अपनी सैलरी और अपने उत्पीड़न के ख़िलाफ़ भान प्रकाश कोर्ट गये। मुक़दमा जारी है।

Advertisement. Scroll to continue reading.
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement