नेशनल हिन्दी न्यूज चैनल भारत24 पर 06 सितंबर की शाम को “The JC Show” का LIVE प्रसारण हुआ। इस शो में चैनल के सीईओ एंड एडिटर इन चीफ डॉ जगदीश चंद्र ने चैनल की एंकर्स के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्रुनोई-सिंगापुर यात्रा पर ‘ब्रुनोई सिंगापुर : नए दोस्त, नई उम्मीद..!’ पर आधारित प्रश्नों का विस्तार से जवाब देते हुए ब्रुनोई-सिंगापुर के साथ भारत के संबंधों का विश्लेषण किया है।
“ब्रुनोई-सिंगापुर : नए दोस्त, नई उम्मीद..!” शीर्षक से प्रसारित इस कार्यक्रम में करीब 35 मिनट से भी अधिक समय तक डॉ. जगदीश चंद्र ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्रुनेई और सिंगापुर यात्रा से जुड़े हर पहलू का विश्लेषण किया, PM मोदी की ब्रुनेई यात्रा से रूस से संबंधों पर असर, विदेश नीति से जुड़े सवालों का जवाब दिया, तेल-गैस को लेकर ब्रुनेई को रूस का विकल्प बताया, उपेक्षित राष्ट्रों का दौरा कर भारत के संबंधों को बढ़ाने का जिक्र किया, साथ ही विदेश यात्रा में भारत और भारतीयों के सम्मान से अभिभूत मोदी की आत्मा खिल उठने की बात कही.
मोदी की पॉपुलर इमेज और विचारधारा ग्लोबल होने से राजा के सम्मान से भारतीयों को गर्व महसूस होता है, इंटरव्यू में ब्रुनेई के राजा के PM मोदी को डिनर में भारतीय व्यंजनों परोसने का भी जिक्र किया, ब्रुनोई के सुल्तान की आलीशान जिंदगी को लेकर हजारों कार और शेव के लिए लंदन से नाई आने की घटना का जिक्र किया, ब्रुनेई में सिविल राइट्स अच्छे नहीं होने के साथ ही भारत के पत्रकारों को लकी बताया है, और सिविल राइट्स में मोदी का भारत अच्छा है… सबसे अच्छा हिंदुस्तान हमारा…।
PM मोदी के ब्रुनेई और मुस्लिम राष्ट्रों की यात्रा और सेक्युलर पॉलिसी से मुस्लिम विरोधी का मिथ्य तोड़ने का दावा किया है, साथ ही मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान उनके व्यक्तित्व से प्रभावित होने और भारत के प्रति गुडविल गेस्चर का असर बताया है.
देखें, सीईओ और एडिटर इन चीफ डॉ जगदीश चंद्रा की बातचीत का पूरा वीडियो…


