Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

भारत24 न्यूज़ के दफ्तर पहुँचीं मिस यूनिवर्स शेन्निस पलासिओस, डॉ. जगदीश चंद्र ने किया स्वागत!

मिस यूनिवर्स 2023, शेन्निस पलासिओस का बुधवार सुबह दिल्ली में शानदार स्वागत किया गया. मौके पर मौजूद मीडिया और ग्लैमर की भीड़ ने उनका स्वागत किया.

दिल्ली के ले मेरिडियन में मिस यूनिवर्स स्वागत के लिए शानदार लंच पार्टी दी गई, जिसमें मिस टीन दिवा 2024 और मिस टीन दिवा 2023 के विजेताओं ने भी भाग लिया. डॉ. जगदीश चंद्र ने मिस यूनिवर्स का स्वागत किया और उनकी भारत यात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला.

स्वागत के बाद मिस यूनिवर्स शेन्निस पलासियोस ने नोएडा में भारत 24 न्यूज चैनल के दफ्तर का विजिट किया, इस दौरान भारत 24 के सीईओ एंड एडिटर इन चीफ डॉ. जगदीश चंद्र भी मौजूद रहे.

भारत24 के दफ्तर में मिस यूनिवर्स का स्वागत करने के साथ ही उन्हें न्यूज चैनल्स की कार्यप्रणाली से रूबरू कराया गया. इस दौरान स्टार एंकर पूर्णिमा मिश्रा और तृष्णा रे (मिस टीन यूनिवर्स इंडिया 2023) ने मिस यूनिवर्स का इंटरव्यू लिया.

मिस यूनिवर्स शेन्निस पलासियोस ने भारत 24 के दर्शकों के साथ अपने अनुभव साझा किये साथ ही भारत24 की नवीतम टेक्नोलॉजी और भव्य स्टूडियो की भी प्रशंसा की.

देखें मिस यूनिवर्स के भव्य स्वागत का वीडियो…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन