Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जागरण न्यू मीडिया से भरत गुप्ता और इंडिया टीवी से दीपिका यादव के बारे में सूचनाएं!

‘जागरण न्यू मीडिया’ के सीईओ भरत गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी अपनी टीम को एक ईमेल के जरिए दी, जिसमें इसे ‘कठिन लेकिन आवश्यक कदम’ बताया। साथ ही, उन्होंने अपने लिंक्डइन प्रोफाइल पर भी इस बारे में पोस्ट साझा की।

भरत गुप्ता ने अपने विदाई संदेश में ‘जागरण न्यू मीडिया’ के साथ अपनी यात्रा को यादगार और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उनके लिए आसान नहीं था, क्योंकि यह संगठन उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा रहा है। अपनी टीम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनके साथ काम करना उनके करियर के सबसे बेहतरीन अनुभवों में से एक रहा।

गुप्ता ने विश्वास जताया कि ‘जागरण न्यू मीडिया’ आने वाले वर्षों में और अधिक ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने टीम से सकारात्मकता और नवाचार की संस्कृति बनाए रखने की अपील की।


टीवी पत्रकार दीपिका यादव ने ‘इंडिया टीवी’ के साथ अपने मीडिया करियर की नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने यहां बतौर एंकर कम सीनियर करेसपॉन्डेंट जॉइन किया है।

इससे पहले, दीपिका यादव करीब साढ़े तीन साल तक ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ में सीनियर करेसपॉन्डेंट के तौर पर कार्यरत थीं, जहां वे सुबह 7 बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करती थीं। हाल ही में उन्होंने इस चैनल से इस्तीफा दे दिया था।

मूल रूप से गुजरात की रहने वाली दीपिका को मीडिया इंडस्ट्री में करीब पांच साल का अनुभव है। उन्होंने अपनी पढ़ाई गुजरात में पूरी करने के बाद ‘नेटवर्क18’ (हैदराबाद) से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा था। वे ‘एबीपी न्यूज’ और ‘जी न्यूज’ जैसे प्रतिष्ठित चैनलों में भी अहम भूमिकाओं में काम कर चुकी हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन