Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

चुनावों में बढ़त हासिल करने के लिए मोदी ने मुस्लिम विरोधी बयानबाजी शुरू की है!

चीन की न्यूज वेबसाइट “साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट” ने लिखा है कि चुनावों में बढ़त हासिल करने के लिए मोदी ने मुस्लिम विरोधी बयानबाजी शुरू की है.

वेबसाइट ने लिखा कि भाजपा की उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन न होने के दावों के बीच पीएम मोदी एक बार फिर चुनावी रैलियों में धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने भारत के मुसलमानों पर बयानबाजी तेज कर दी है. उनके बयानों से चुनाव के मानकों यानी आचार संहिता के उल्लंघन होने की चिंता जताई जा रही है.

“साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट” ने दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में एसोशिएट प्रोफेसर अजय गुडावर्ती के हवाले से लिखा है, “लोग अब ऊब चुके हैं, हिंदू-मुसलमान का मुद्दा अब ज्यादा असर नहीं दिखा रहा है.”

राजनीतिक विश्लेषक अपूर्वानंद के हवाले से लिखा गया है कि, मुसलमानों के खिलाफ सांप्रदायिक नफरती भावनाओं को भड़काने के मामले में मोदी आदतन दोषी हैं.

वो कहते हैं कि, “चुनाव प्रचार की शुरुआत से ही मोदी मुसलमान विरोधी बयान दे रहे हैं. लेकिन मीडिया अब तक इसे दिखा नहीं रहा था.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन