Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

क्या बरेली के पत्रकार दीपक शर्मा को साजिशन फंसाया जा रहा है?

भारत समाचार के बरेली संवाददाता दीपक शर्मा के खिलाफ एक मुकदमा बरेली के बारादरी थाने में क्राइम नंबर- 470/2024 के तहत धारा 420, 406, 342, 384 और 506 की धाराओं में पंजीकृत किया गया है. मुकदमे में दीपक शर्मा को बरेली के हिस्टीशिटर संदेश कनौजिया का साथी दिखाया गया है.. पर दीपक शर्मा का अपने आपको बिल्डर बताने वाले प्रवेश कुमार उर्फ राधे की एफआईआर में पहचान छुपा कर मुकदमा दर्ज कराने की बात निकल कर सामने आ रही है.

संदेश और प्रवेश के बीच में जमीन की सौदेबाजी को लेकर मुकदमे बाजी चल रही है, प्रवेश ने इससे पहले 30 अप्रेल को एक शिकायत आईजी रेंज डॉक्टर राकेश सिंह से की थी, जिसमें दीपक शर्मा का नाम नहीं था. उस प्रार्थना पत्र पर शीशगढ़ थाने की बंजरिया चौकी से जाँच हुई और प्रवेश कुमार के द्वारा लगाए गए सभी आरोप फर्जी पाए गए. उसके बाद प्रवेश कुमार ने एक पत्रकार के साथ मिलकर एप्लिकेशन में दीपक शर्मा का नाम बढ़ा दिया और अपनी पत्नी द्वारा एसएसपी बरेली को शिकायत कराई.

इस प्रार्थना पत्र में दीपक शर्मा के पत्रकार की पहचान को छुपा कर हिस्टीशिटर संदेश कनौजिया और उसके साथियों के साथ नाम जोड़कर एसएसपी बरेली को तहरीर दिला दी, जिस पर बरादरी थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ है. पूर्व में भी दीपक शर्मा पर उक्त लोगों द्वारा कई फर्जी मुकदमे पंजीकृत कराए गए थे जो कि जाँच में फर्जी पाए गए.

बरेली में एक युवती द्वारा उत्पीड़न का आरोप भी दीपक शर्मा पर लग चुका है, पर युवती के उत्पीड़न का कोई भी साक्ष्य युवती जाँच में आज तक पुलिस को नहीं दे पाई. दीपक शर्मा के विरुद्ध उत्पीड़न का आरोप तक सिद्ध नहीं कर पाई और तत्कालीन एसएसपी-सीओ की पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि दूसरे पत्रकारों के कहने पर मैंने दीपक शर्मा का नाम लिया था, जिसका वीडियो उस वक्त पुलिस ने बनाया था.

बरेली में दीपक शर्मा का खबरो में नेटवर्क और पहचान मजबूत है जिसकी वजह से भी अन्य पत्रकार दीपक से रंजिश मानते हैं. वैसे भी दीपक का विवादों से पुराना नाता है. 3 साल बाद ही सही एक मुकदमा और दीपक शर्मा पर दर्ज हुआ. देखने वाली बात ये होगी कि अब पुलिस की जाँच में क्या निकल कर सामने आता है.

एसएसपी बरेली की माने तो एक महिला संदेश कनौजिया के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत लेकर पेश हुए थी, उस महिला ने जमीन से जुड़ा मामला और संदेश के लोगों द्वारा उत्पीड़न की बात कही थी. इस पूरे मामले में पत्रकार दीपक शर्मा की पहचान को छुपा कर रखा गया था जिसकी वजह से मुकदमा दर्ज हो गया है. सीओ तृतीय को निर्देश दिए गए हैं कि प्रवेश दीपक और अन्य लोगों की सीडीआर निकाल कर निष्पक्ष जाँच करें.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन