Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

रिपोर्टर पवन शर्मा निकले जालौन से बरामद साढ़े 9 लाख रु के वारिस, देखें पक्ष

भड़ास पर कल एक खबर प्रकाशित हुई थी. जिसमें बताया गया था कि भारत समाचार के जालौन संवादसूत्र के पास से साढ़े 9 लाख रुपये की अवैध रकम बरामद हुई है. इस मामले में जालौन से भारत समाचार के स्ट्रिंगर का पक्ष भड़ास के पास आया है. पवन ने बताया कि बरामद नकदी उनकी अपनी थी जो बैंक से निकालकर ला रहे थे. प्रशासन ने भी उनके द्वारा पेश साक्ष्यों को मानकर उनका पैसा वापस कर दिया है.

आप भी पढ़ें रिपोर्टर पवन शर्मा द्वारा भड़ास को भेजा गया पक्ष…

बड़े भैया कोटि कोटि प्रणाम, मैं पवन शर्मा जनपद जालौन से हूं. मेरी शिवशक्ति ट्रेडर्स नाम से दुकान है. मैं किसानों की फसलों में गेहूं बाजरा जौ, लाही की उपज को खरीद कर बेचने का काम करता हूं. महोदय मैने 12 वर्ष दैनिक जागरण में काम किया है और पिछले 6 माह से भारत समाचार का तहसील संवाददाता हूं.

महोदय 9 तारीख को मैं औरैया ब्रांच की शाखा से 9 लाख 50 हजार का कैश लेकर दुकान जा रहा था, तभी चेकिंग टीम ने मेरा पैसा पकड़ा था. सारे दस्ता बेज दिखाने पर मेरा पैसा वापस कर दिया गया है.

इसी बीच किसी विरोधी और ओछी मानसिकता वाले व्यक्ति ने आपको ये अवगत कराया कि मैं काला कारोबार करता हूं.. चावल का काला कारोबार करता हूं. ये बिलकुल निराधार और असत्य है. बड़े भाई मैं बहुत मेहनत करके अपना परिवार चला पता हूं. मैं आपको अपने सारे कागज भेज रहा हूं. आपसे निवेदन है छोटा भाई समझ कर रहम कर देना. क्यों कि आज तक मेरा नाम किसी भी अवैध गतिविधियों में नही आया है. आप चाहो तो क्षेत्र के सभ्रांत नागरिकों से पता कर सकते हैं. कृपया छोटे भाई पर रहम करना. पता नही विरोधियों को ये सब भेजने में क्या मजा आता है. प्लीज बड़े भैया जिसने भेजा है उससे कोई एक घटना के दस्ता वेज देख लीजिए.

आपका भाई
पवन शर्मा

संबंधित खबर…

भारत समाचार के स्ट्रिंगर की बाइक से साढ़े 9 लाख रु अवैध कैश बरामद हुआ!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन