Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सुधीर चौधरी “भारत 24” ज्वाइन नहीं कर रहे!

कन्हैया शुक्ला-

दिल्ली के मीडिया बाजार में पिछले कुछ दिनों से एक दिलचस्प चर्चा चल रही है कि Zee न्यूज़ से इस्तीफा देने वाले एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी क्या गुजरात के एक बड़े कॉर्पोरेट हाउस की वित्तीय सहायता से जगदीश चंद्रा द्वारा 15 अगस्त से शुरू किये जा रहे नए चैनल “भारत 24 ” ( with the tag line – Vision of new India ) को ज्वाइन करने जा रहे हैं?

इस चर्चा को उस समय बल मिला जब हमारे रिपोर्टर ने कुछ दिन पहले दिल्ली के होटल ताज मान सिंह की लॉबी में जगदीश चंद्रा और सुधीर चौधरी को एक दूसरे से गंभीर मुद्रा में बातचीत करते देखा।

इस बारे में जब हमने आज जगदीश चंद्रा से पूछा तो उन्होंने कहा कि नहीं, सुधीर के “भारत 24” ज्वाइन करने का कोई प्रस्ताव नहीं है, सुधीर मेरे पुराने मित्र हैं और हम दोनों डॉ सुभाष चंद्रा के नेतृत्व में Zee ग्रुप में काम कर चुके हैं।

जगदीश चंद्रा ने यह भी कहा कि सुधीर भारतीय टेलीविज़न के अमिताभ बच्चन हैं और उनके लिए अवसरों की कोई कमी नहीं है और कई बड़े-बड़े मीडिया ग्रुप उन्हें अपने यहाँ आने का ऑफर दे चुके हैं।

जगदीश चंद्रा ने बताया कि सुधीर से हुई उनके आकस्मिक एवं संयोगवश “HELLO ” के बाद वे Zee ग्रुप के चेयरमैन डॉ सुभाष चंद्रा से भी मिलने गए थे और वहां भी सुधीर चौधरी के काम की तारीफ हो रही थी। अलबत्ता यह जरूर है कि मैंने और सुधीर दोनों ने अपने Zee कार्यकाल में चेयरमैन डॉ सुभाष चंद्रा से बहुत कुछ सीखा है और वे हम दोनों से ही बहुत स्नेह और प्यार रखते हैं।

गौरतलब है कि “भारत 24” के मैनेजिंग एडिटर के पद पर “न्यूज़ नेशन” एवं “इंडिया टीवी” फेम अजय कुमार की पहले से ही नियुक्ति हो चुकी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन