Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

रवीश मानते हैं कि दैनिक भास्कर डरपोक हो गया है!

इंस्टाग्राम पर रवीश कुमार ने भास्कर के अंदर के पन्ने पर छपी एक खबर के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा है कि ऐसी खबरें पहले पन्ने पर छपनी चाहिए लेकिन लगता है एक छापा पड़ने के बाद दैनिक भास्कर डरपोक हो गया है।

रवीश का जवाब भास्कर के एक सम्पादक लक्ष्मी प्रसाद पंत ने दिया है।

पढ़ें दोनों की पूरी बात-


पंकज चतुर्वेदी-

मध्य प्रदेश के इंदौर में थाईलेंड से लड़के बुलवा कर उनका लिंग परिवर्तन करवाने के बाद सेक्स रेकेट चलने वाले भा ज पा के नेता पकड़े गए हैं , मध्य प्रदेश में इससे पहले भी होनी ट्रेप मने फंसा कर अफसर नेताओं से काम निकलवाने, पाकिस्तान के लिए जासूसी सहित कई ऐसे घिनोने कृत्यों में सत्ताधारी नेता पकडे जा चुके हैं .

इंदौर में स्पा सेंटर पर गुरुवार को हुई कार्रवाई में उजागर हुए देह व्यापार में खंडवा जिले के तीन युवा भाजपा नेताओं शामिल होने से पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल यहां थाईलैंड की लड़कियों में से 4 लड़कियां पहले पुरुष थीं, फिर वे लिंग परिवर्तन कराकर भारत आईं थी. उनके पासपोर्ट पर भी पुरुष लिखा हुआ है. ये सभी स्पा सेंटर में काम के नाम पर जिस्मफरोशी करती थीं. पुलिस ने स्पा संचालक सहित सभी लड़कियों को जेल भेज दिया है. वहीं इस मामले में तीन युवक पकड़ाए हैं, ये भाजपा के नेता है. ये सभी खंडवा जिले के हरसूद विधानसभा क्षेत्र के हैं.

बता दें कि हरसूद विधानसभा क्षेत्र के यह नेता प्रदेश सरकार में वन मंत्री विजय शाह के करीबी भी हैं. तीनों युवा मोर्चा नेताओं के नाम वरुण यादव ,विवेक नामदेव और अशोक सिंगला है, जो मसाज कराने वहां गए थे, इस दौरान छापा पड़ गया और पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया. इनमें वरूण यादव भाजपा मंडल उपाध्यक्ष खालवा, विवेक नामदेव भाजयुमो की मंडल कार्यकारिणी का पूर्व महामंत्री है। वहीं अशोक सिंगला भाजपा कार्यकर्ता . मंत्री शाह हरसूद क्षेत्र से विधायक हैं. मामला सामने आया तो कई लोगों ने मंत्री और उनके बेटे दिव्यादित्य के साथ आरोपियों के फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन