Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

ख़बर से बड़ा भास्कर का माफीनामा और दैनिक जागरण के पहले पन्ने पर यूपी की तस्वीर!

दैनिक भास्कर का हाल देखिए। ख़बर से ज्यादा बड़ा माफीनामा छापा है। ख़बर रोहतक से जुड़ी थी। भास्कर ने 29 जुलाई 2025 को “एमडीयू में 32 साल पुरानी फर्जी नियुक्ति के मामले में एफआईआर करने की सिफारिश” के शीर्षक से न्यूज़ पब्लिश की।

इसके बाद अपनी खबर को निराधार बताते हुए दूसरी खबर पब्लिश की “एमडीयू में 32 साल पुरानी फर्जी नियुक्ति के मामले में एफआईआर की सिफारिश की खबर निराधार” देखें/पढ़ें।


अभिषेक उपाध्याय-

दैनिक जागरण ने पहले पन्ने पर छापी है यूपी की ये तस्वीर। पुलिस ने शिकायत मिलने के 24 घंटे बाद की FIR, 27 घंटे बाद कराया मेडिकल। पुलिस से उम्मीद टूटी तो दुष्कर्म पीड़िता ने छोड़ दी दुनिया।

दैनिक जागरण इस घटना का ब्योरा देते हुए यूँ लिखता है-

“प्रदेश में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर दोबारा सत्ता में आई योगी सरकार की पुलिस का एक अमानवीय चेहरा लोनी में सामने आया है। लोनी थाना क्षेत्र में एक सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता ने अवसाद में आकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।”

जागरण ने खबर अच्छी लिखी है। बस इस ख़बर में एक बॉक्स आइटम की कमी है जिसमें लिखा होना चाहिए-

“ग़ाज़ियाबाद में जल्द दौड़ेगी “बंटेंगे तो कटेंगे” की मोनो रेल! और मंत्री के बेटे को प्रोटोकॉल न देने वाले को होगी जेल!”

सारे ख़ून माफ़ हुए! समाचार समाप्त हुए!!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन