Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

नई पेंशन के खिलाफ बीड़ी पीते हुए प्रदर्शन करने का क्या तुक है? देखें वीडियो

गांधी जी ने धरना प्रदर्शन सत्याग्रह आदि कई हथियार दिए, अपनी बात बताने के लिए, अपनी मांगें मनवाने के लिए. पर उन्होंने ये तो नहीं कहा था कि बीड़ी पीकर प्रदर्शन करिए. पर अब ऐसा भी होने लगा है. हालांकि ऐसा करने वालों के तर्क भी जेनुइन हैं. जी कर क्या करेंगे जब जीने खाने के लिए पेंशन ही न मिलेगी.

शाहजहांपुर। नई पेंशन के खिलाफ एनआरएमयू के सदस्यों ने बीड़ी पीकर अपना विरोध जताया। शाहजहांपुर के शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी के नेतृत्व में एनआरएमयू के सभी सदस्य रेलवे स्टेशन स्थित पार्सल कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। जहां पर सभी ने बीड़ी जलाई और कस लेकर विरोध जताया।

नरेंद्र त्यागी ने कहा की बीडी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, इसकी पीने से उम्र कम होती है। इसलिए हम बीडी पीकर विरोध कर रहे हैं। ताकि जल्दी खत्म हो जाए और पेंशन की जरूरत ही न पड़े। बताया कि रेलवे कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलती थी, लेकिन सरकार उसको खत्म करके नई पेंशन योजना को लागू करने पर उतारू है। सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि सरकार को युवा रेल कर्मचारियों के संबंध में सोचना चाहिए। नई पेंशन योजना से उनका भविष्य अंधकारमय हो जायेगा। किसी भी तरह का लाभ उनको नहीं मिल पाएगा।

इस दौरान शाखासचिव नरेंद्र त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, सहायक सचिव शिवम सक्सेना, अध्यक्ष रामौतार शर्मा, राजीव, समरदीप, अशरफ, सचिन, केशरी, चंदा, मोहित, गौरव आदि शामिल रहे।

देखें वीडियो…. क्लिक करें…

Bidi pi kar pradarshan

https://youtu.be/1zLPiz-cZzk
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन