Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज़24 से बिंदिया भट्ट और न्यूज़18 से संकेत मिश्रा के बारे में सूचनाएं!

मीडिया जगत से जुड़ी दो अहम खबरें सामने आई हैं। करीब एक साल से ‘न्यूज़24 डिजिटल (अंग्रेजी)’ में बतौर न्यूज़ एडिटर अपनी सेवाएं दे रहीं बिंदिया भट्ट अब नोटिस पीरियड पर हैं। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही संस्थान से पूरी तरह विदा ले लेंगी।

गौरतलब है कि बिंदिया इससे पहले भी Bag Films and Media Ltd (जो ‘न्यूज़24’ की पैरेंट कंपनी है) से जुड़ी रह चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2006 में इसी कंपनी से की थी।

मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली बिंदिया भट्ट ने नोएडा स्थित आईएमएस से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है। उन्हें मीडिया उद्योग में करीब दो दशक का अनुभव है।

अपने लंबे करियर में वह दैनिक भास्कर, माइक्रोसॉफ्ट न्यूज, न्यूज़ नेशन जैसे प्रतिष्ठित मीडिया हाउसों में वरिष्ठ पदों पर कार्य कर चुकी हैं। फिलहाल उनके अगले पड़ाव को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


वहीं दूसरी ओर, ‘न्यूज़18 उत्तर प्रदेश’ में कार्यरत पत्रकार संकेत मिश्रा को प्रमोट कर सीनियर स्पेशल करेसपॉन्डेंट बनाया गया है। वह बीते चार वर्षों से लखनऊ ब्यूरो में बतौर स्पेशल करेसपॉन्डेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

संकेत मिश्रा इससे पहले करीब चार साल तक समाचार प्लस चैनल में प्रिंसिपल करेसपॉन्डेंट के रूप में जुड़े रहे, जहां वे भाजपा और अन्य प्रमुख राजनीतिक बीट कवर करते थे।

संकेत मिश्रा मूल रूप से लखीमपुर के रहने वाले हैं और लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। उन्हें इस क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की थी और लखनऊ एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहे। इसके बाद वह नवभारत टाइम्स, लखनऊ में भी करीब तीन साल तक कार्यरत रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन