Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री की सभा में ANI और इंडिया न्यूज़ के रिपोर्टर से भाजपा नेता ने की गुंडई, देखें वीडियो

अलीगढ़- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के दौरान मीडिया गैलरी में जमकर हंगामा और अभद्रता देखने को मिली। बताया जा रहा है कि सीट को लेकर भाजपा से जुड़े एक युवक ने एएनआई के रिपोर्टर देवेंद्र वार्ष्णेय और इंडिया न्यूज़ के पत्रकार प्रमोद कुमार से गाली-गलौच और धमकियां दीं।

विवाद उस समय हुआ जब सीएम योगी मंच पर उपस्थित होकर ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ मीडिया गैलरी में बैठने को लेकर भाजपा नेता ने पत्रकारों को अपशब्द कहने शुरू कर दिए।

“तुझे यहां किसने बिठाया है?”
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भाजपा नेता ने एएनआई रिपोर्टर से कहा, “तुझे यहां किसने बिठाया है?” जब इंडिया न्यूज़ के पत्रकार प्रमोद कुमार ने हस्तक्षेप किया, तो उन्हें भी अपमानजनक शब्दों का सामना करना पड़ा। कई भाजपा कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन किसी ने शुरू में हस्तक्षेप नहीं किया।

भारत समाचार के पत्रकार मुकेश गुप्ता ने इस घटना को लेकर एक फेसबुक पोस्ट में लिखा-

“सीएम योगी जी गुंडों के विरोधी हैं, लेकिन एक भाजपाई युवक ने मंच के सामने मीडिया कर्मियों के साथ बदसलूकी की। मीडिया दीर्घा में बैठने की ज़िद पर अड़ा युवक धमकियां देता रहा, गाली-गलौच करता रहा। भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ही युवक को हटाया जा सका।”

वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पर गुस्सा
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने खुलकर भाजपा समर्थकों की इस हरकत की निंदा की है। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि “गोदी मीडिया” को अब अपने अंध समर्थन का फल भुगतना पड़ रहा है।

हालांकि, इस मामले में प्रशासन या भाजपा की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

वीडियो देखें….

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1952694734536814647?t=YoMQXM8dry2PBFzPDqHp9A&s=08
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन