Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

बीजेपी 14 नवंबर को पटना में अपना पहला मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी तरह तैयार: डॉ. जगदीश चंद्र

नेशनल हिंदी न्यूज चैनल भारत24 के लोकप्रिय शो “The JC Show” में चैनल के CEO और एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने बिहार चुनाव से जुड़े हर पहलू का विश्लेषण किया है। उन्होंने BJP और नीतीश के रिश्तों के साथ ही NDA की पॉजिशनिंग का जिक्र किया है। NDA में सीट बंटवारे में नीतीश, चिराग और BJP के समीकरणों को विस्तार से बताया है। नीतीश कुमार की हार और जीत से जुड़े सवालों का भी जवाब दिया है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत और JDU के भविष्य को भी बताया है।

इसके साथ ही बिहार में भरोसे की सरकार की पुनरावृत्ति को भी स्पष्ट किया है। इसके साथ ही महागठबंधन में सहमति नहीं बन पाने से हरियाणा और दिल्ली की पुनरावृत्ति होने का अंदेशा भी जताया है। तेजस्वी को इमेज क्राइसिस होने से CM फेस घोषित नहीं होने पर भी विचार साझा किए। बिहार की राजनीति में नीतीश के कास्ट कार्ड का असर बताया है, वहीं लालू यादव परिवार में अंतर्कलह, तेजस्वी की चुनौतियों और लैंड फॉर जॉब घोटाले से चुनाव परिणामों पर असर का विश्लेषण किया है।

डॉ. जगदीश चंद्र ने बिहार चुनाव में M अर्थात महिला फैक्टर की मोदी शिफ्टिंग और M-Y समीकरण का अर्थ एवं परिभाषा को विस्तार से बताया है। चुनाव से पहले लोक-लुभावन घोषणाओं और बिहार की आर्थिक स्थिति पर असर पर भी स्टैंड क्लीयर किया है। चुनाव से पहले बिहार में विकास कार्यों और GST दरों में कटौती के असर, प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में रहने की सिल्वर जुबली को भी महत्वपूर्ण कदम बताया है। डॉ. जगदीश चंद्र ने बिहार चुनाव में PK फैक्टर और एंट्री से नफा-नुकसान के साथ ही सभी राजनीतिक समीकरणों को भी विस्तार से समझाया है।

PK के BJP की बी टीम की आम धारणा और केजरीवाल की तर्ज पर PK के भविष्य को लेकर भी आकलन किया है। बिहार चुनाव में BJP के मुस्लिम कैंडीडेट नहीं होने,JDU,RJD और जन सुराज में सहभागिता को लेकर भी राजनीतिक समीकरणों को विस्तार से समझाया है। बिहार चुनाव में चिराग पासवान की दलित हीरो की इमेज और भूमिका के साथ ही नीतीश को नुकसान का भी आकलन किया है।

बिहार चुनाव को लेकर BJP के 160 के लक्ष्य और आला नेतृत्व की सक्रियता और संघ की भूमिका को भी विस्तार से बताया है। बिहार और बंगाल चुनाव की स्ट्रेटजी में अंतर को भी स्पष्ट किया है। इन चुनावों में सेलिब्रिटी,यूथ,विकास,SIR के असर को भी बताया है। पीएम की मां को गाली और CJI पर जूता फेंकने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। बिहार को लेकर अलग-अलग चुनावी यात्राओं की सफलता और नुकसान के हर पहलू का विश्लेषण किया है।

The JC Show की लोकप्रियता दिन-ब-दिन नए आयाम छू रही है, शो को यूट्यूब पर 1.87 lakh से ज्यादा दर्शकों ने लाइव देखा, जिससे यह सभी चैनलों में नंबर वन रहा।

पूरा एपिसोड देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन