Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

कन्हैया कुमार से कचहरी में मारपीट करने वाले वकील को तब राजनाथ ने आशीर्वाद दिया था, देखें तस्वीर

Jitendra Narayan : दिल्ली में वकील हो या पुलिस… दोनों तरफ तो भाजपा ही है… याद करिए जब कन्हैया को पीटने वाले वकीलों का तत्कालीन गृहमंत्री राजनाथ सिंह का साथ था…मारपीट करने वाले वकील पर न तो पुलिस ने कोई एक्शन लिया और न ही बार काउंसिल ने…

पिछले पांच सालों से मोदी सरकार और उसके मंत्रियों के संरक्षण में उनके पाले गुंडों द्वारा देश में कानून को ऐसी-तैसी करते हुए सबने देखा है… इसलिए आज जो दुनिया के सामने देश शर्मसार हो रहा है… इसके लिए पूरी तरह भाजपा, मोदी सरकार और उसके मंत्री जिम्मेदार हैं…

वकील पुलिस मुठभेड़ कांड को समझने के लिए ये तस्वीर देख लीजिए. कन्हैया के साथ कोर्ट परिसर में मारपीट करने वाला वकील तत्कालीन गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ कितना मजे से आशीर्वाद प्राप्त कर रहा है…

समस्तीपुर निवासी और एलआईसी के अधिकारी जितेंद्र नारायण की एफबी वॉल से.

Samar Anarya : याद है कि कौन कहा करता था कि भारत में डर लगता है तो पाकिस्तान चले जाओ? और किसको? उम्मीद करता हूँ कि आज जब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेण रिजुजू तक (पुलिसकर्मियों के समर्थन में) अपनी ट्वीट डिलीट करने पर मज़बूर हैं तो कम से कम जनता को इस वाक्य के नए अर्थ समझ में आ गए होंगे।

भारत के हर नागरिक का हक़ है सुरक्षा, और भारत सरकार वह देने के लिए संविधान से वचनबद्ध है। पुनः: इससे ज़्यादा बुरा सिर्फ़ यह हो सकता है कि ट्वीट करते हुए रिजूजू को याद न आया हो कि दिल्ली की क़ानून व्यवस्था सीधे गृह मंत्रालय- माने उनके खुद के- अंदर आती हो और केजरीवाल सरकार पर निशाना लगाने को कर दी हो! उस केस में तो भगवान मालिक है!

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारवादी अविनाश पांडेय समर की एफबी वॉल से.

इसे भी पढ़ें-

दिल्ली पुलिस का इक़बाल ख़त्म हो जाएगा, सुप्रीम कोर्ट से लेकर साकेत कोर्ट तक के जज क्यों चुप हैं? : रवीश कुमार

वर्दी वाले बाबू के गाल पर पड़ी है तो बहुत तेज दर्द हो रहा, न्याय के लिए आंदोलन चल रहा, हम तुम्हारे भी साथ हैं!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन