Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

Video : निरहुआ के समारोह में पत्रकार को आंख निकाल लेने व जान से मारने की मिली धमकी!

यूपी के आजमगढ़ में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. मामले में पत्रकार ने जीयनपुर कोतवाली में प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की है.

दरअसल, जिले के लाटघाट बाजार में होली मिलन समारोह का कार्यक्रम था. आयोजन में बतौर मुख्य अतिथ भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पधारे थे. इसी दौरान न्यूज़ कवरेज करने पहुंचे कुछ पत्रकारों से गाली-गलौज की गई.

एक हिंदी दैनिक अखबार के स्तानीय रिपोर्टर आनंद गोंड ने कोतवाली जीयनपुर में लिखित शिकायत देकर कहा कि, होली मिलन समारोह के कार्यक्रम में कुछ पत्रकारों के साथ वह भी मौजूद थे. कार्यक्रम में मौजूद जीयनपुर कोतवाली निवासी उधम सिंह ने प्रार्थी से हाथापाई कर भद्दी गालियां देते हुए आंख निकाल लेने और जान से मारने की धमकी दी है.

पत्रकार का यह भी आरोप है कि जब वह इस संबंध में शिकायत करने कोतवाली जा रहे थे तभी भाजपा नेता और कई स्कूलों के प्रबंधक द्वारा उसे फोन पर धमकी दी गई. धमकी में कहा गया कि अगर तुमने पुलिस में शिकायत की तो तुम्हारे ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज करा कर जेल भिजवा देंगे.

देखें घटना का वीडियो…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन