Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदी सरकार पर जस्टिस नागरत्ना का बड़ा अटैक, कहा- काला धन सफेद करने के लिए हुई नोटबंदी!

सुप्रीम कोर्ट की जज बीवी नागरत्ना ने केंद्र सरकार के नोटबंदी वाले फैसले पर बड़ा अटैक किया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 500 और 1000 के नोटों को बंद करने का निर्णय लिया था जो कुल करेंसी का 86 प्रतिशत था. बाद में इसमें से 98 फीसदी नोट वापस आ गए.

बता दें कि साल 2016 के अक्टूबर माह में केंद्र सरकार ने नोटबंदी का फैसला लेते हुए 1000 व 500 के नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया था.

जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि, मुझे लगता है यह केवल काले धन को सफेद करने का एक तरीका था. क्योंकि 86 प्रतिशत मुद्रा को डिमोनटाइज कर दिया गया और इसमें 98 फीसदी करेंसी वापस आ गई. सारा काला धन सफेद हो गया. इसलिए मुझे लगता है कि यह काले धन को सफेद करने का तरीका भर था. वहीं इस फैसले से आम आदमी को हुई दिक्कतों से मुझे दुख है. मैं इसलिए इस फैसले से सहमत नहीं थी.

जस्टिस नागरत्ना ने यह बात एनएएलएसएआर लॉ यूनिवर्सिटी में न्यायालय एवं संविधान सम्मेलन के पांचवे संस्करण को संबोधित करते हुए यह बात कही.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन