Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

विवादों में ब्रह्मकुमारी आश्रम.. आगरा के बाद बागपत में छत से कूदी साध्वी!

यूपी के बागपत में बड़ी घटना घटी है. यहां के टटीरी में स्थापित ब्रह्मकुमारी आश्रम में एक ब्रह्मकुमारी दीदी का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतका का नाम ब्रह्मकुमारी शिल्पा बताया जा रहा है, जो बागपत शहर के अग्रवाल मंडी टटीरी के प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में कार्यरत थीं. हालांकि इस दौरान महिला के परिजनों की तरफ से खुलकर आरोप लगाया गया कि महिला की हत्या की गई है और मामले को सुसाइट का रंग दिया जा रहा है.

मृतका के परिजनों का कहना है कि ब्रह्मकुमारी दीदी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. जिसके चलते उसने छत से कूदकर अपनी जान दे दी. मामले में पुलिस फिलहाल पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

कांड ने आगरा का जख्म हरा कर दिया
बागपत जैसी घटना आगरा में भी घट चुकी है. यहां 10 नवंबर 2023 को दो बहनों ने आश्रम में जान दे दी थी. आगरा के कस्बा जगनेर स्तित ब्रह्मकुमारी संस्थान में दो सगी बहनों जिनमें, 38 साल की एकता और 34 वर्षीय शिखा ने सुसाइड कर लिया था.

मामले में मृतका बहनों के भाई तांतपुर के रहने वाले सोनू सिंघल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था.

आगरा के इस कांड में संतरा रोड निवासी नीरज, बल्केश्वर के रहने वाले गुड्डन, मुरैना-पोरसा निवासी पूनम को आरोपी बनाया गया था. पुलिसिया पूछताछ में नीरज ने स्वीकार किया था कि उसका एकता और शिखा से पैसों को लेकर विवाद था. बहनों ने आश्रम के लिए 25 लाख रूपये जुटाए थे जिसे नीरज व अन्य आरोपियों ने हजम कर लिया था. इसके बाद नीरज ने दोनों बहनों का नंबर भी ब्ल़क कर दिया, इसी तनाव में आकर दोनों ने आत्महत्या कर ली थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन