Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भारत समाचार चैनल के एडिटर इन चीफ ब्रजेश मिश्रा के घर पर इनकम टैक्स का छापा

जो मोदी सरकार की कमियाँ उजागर करेगा वह नाप दिया जाएगा। घोषित आपात काल भले न हो लेकिन जो हालात हैं वह आपातकाल से भी भयावह है।

आज सुबह दैनिक भास्कर के ठिकानों पर छापा पड़ा और अभी अभी खबर आ रही है कि लखनऊ से संचालित भारत समाचार चैनल के प्रधान सम्पादक के घर पर भी छापा पड़ गया है।

लखनऊ से मिली जानकारी के अनुसार ब्रजेश मिश्रा के गोमती नगर में विपुल खंड के आवास पर इनकम टैक्स की टीमों ने छापेमारी की है।

बृजेश मिश्रा लगातार अपने चैनल पर तेवरदार पत्रकारिता कर रहे थे। इसलिए वो भी मोदी सरकार के निशाने पर आ गए हैं।

99 फ़ीसदी मीडिया पहले से ही मोदी सरकार के शरणागत है। जो एक दो मीडिया हाउस सच दिखाने बताने का काम कर रहे हैं, उनकी आवाज़ को बुरी तरह कुचलने का प्रयास किया जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Bharat goyal

    July 22, 2021 at 11:33 am

    यह दौर वास्तव में अघोषित आपातकाल का है। आलोचनाओं से सीख लेकर उन्हें सुधारने के स्थान पर यदि इस प्रकार मीडिया की आवाज़ दबाई जाती रहेगी तो वो दिन दूर नहीं जब तानाशाह हिटलर का जमाना लोगों के जेहन में ताजा हो जायेगा।

  2. Rakesh Singh

    July 23, 2021 at 5:53 pm

    सरकार ने आप पर कार्रवाई करके साबित किया की लाला और विद्यार्थी जी की परंपरा अभी चिंगारी बराबर ही सही लेकिन अभी शेष है।
    सरकार की यह कार्रवाई आपकी साहसिक पत्रकारिता का प्रमाण और पुरस्कार है।
    ईश्वर आपके साहस पर अपना वरदहस्त बनाऐ रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन