Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

राष्ट्रीय सहारा लखनऊ के स्थानीय संपादक बनाए गए कानपुर हेड बृजेश मिश्रा

रिष्ठ पत्रकार बृजेश मिश्रा को लेकर सूचना है कि उन्हें राष्ट्रीय सहारा लखनऊ के साथानीय संपादक पद पर नियुक्त किया है. वे अब तक कानपुर यूनिट के स्थानीय संपादक पद पर कार्यरत थे.

बृजेश मिश्रा ने यूनिट हेड अजीत बाजपेई, प्रशासनिक प्रमुख डेरिक गोडिन, मार्केटिंग हेड बबीता सिंह और एचआर हेड ऋषि सहाय समेत सभी संपादकीय प्रमुख तथा लखनऊ यूनिट के तमाम कर्मचारियों की मौजूदगी में कार्यभार ग्रहण किया.

गौरतलब है कि बृजेश मिश्रा ने बतौर स्थानीय संपादक कानपुर में लगभग 13 वर्ष तक विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभाई हैं. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने डाक डेस्क इंचार्ज, सिटी डेस्क इंचार्ज, जनरल डेस्क इंचार्ज, संपादकीय प्रमुख और गत पांच सालों से बतौर संपादक कानपुर यूनिट के पदों पर रहते हुए जिम्मेदारी का निर्वहन किया.

राष्ट्रीय सहारा से पहले लगभग 10 साल अमर उजाला में कार्यरत रहे हैं. जिसमें कानपुर, उन्नाव, हरदोई और फर्रुखाबाद में बतौर ब्यूरो चीफ कार्य किया गया. बताया जाता है कि हरदोई में अमर उजाला ब्यूरो चीफ के बतौर इनका कार्यकाल बहुत ही शानदार व रिकॉर्डों भरा बताया जाता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन