Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

शाहजहांपुर में डिप्टी सीएम के कार्यक्रम का पत्रकारों ने किया बहिष्कार

कार्यक्रम में मीडिया के बैग को लेकर पुलिस ने जताया एतराज़

  • मंच पर बैठे सुरेश खन्ना व सांसद अरुण सागर सहित तमाम नेता साधे रहे चुप्पी

शाहजहांपुर – यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के मतदाता सम्मेलन को कवर करने पहुंचे पत्रकार गांधी भवन प्रेक्षागृह में अंदर बैठे हुए थे। इसी दौरान कुछ पुलिसकर्मी आकर मीडिया कर्मियों से बैग बाहर रखने की बात करने लगे।

दारोगा जी मीडिया कर्मियों को अपने-अपने बैग बाहर रखकर आने और तलाशी देने की बात कहने लगे जिस पर मीडिया कर्मियों ने इस बात का विरोध किया और डिप्टी सीएम के प्रोग्राम का बहिष्कार कर दिया।

डिप्टी सीएम के प्रोग्राम में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के इस व्यवहार से पत्रकारों में काफी रोष है। पुलिस की इस कार्यवाही से नाराज पत्रकारों ने अगली रणनीति के संबंध में शीघ्र ही बैठक कर उचित निर्णय लेने की बात कही।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Mohd tariq

    May 6, 2023 at 12:53 am

    सही कर रहे थे दरोगा जी। प्रयागराज की घटना को लेकर पुलिस सतर्क है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन