Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार बृजेश शुक्ल समेत इन 3 पत्रकारों ने शुरू की नई पारी

नवभारत टाइम्स लखनऊ के संपादक पद से इस्तीफा देने के बाद सुधीर मिश्रा ने 6TV भारत और ऑनस्पॉट शुरू किए हैं। इनकी टीम अब यूपी में चुनावी कवरेज पर निकली है।

6TV भारत और ऑनस्पॉट की टीम चुनावी कवरेज के दौरान ई-रिक्शा में बैठी महिलाओं से बातचीत करते हुए

नवभारत टाइम्स लखनऊ के संपादक पद से इस्तीफा देने के बाद सुधीर मिश्रा ने 6TV भारत और ऑनस्पॉट जैसे मीडिया प्लेटफॉर्म शुरू किए हैं। अब इन प्लेटफॉर्म्स की टीम 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जनता का मिज़ाज जानने के लिए चुनावी कवरेज पर निकल पड़ी है।

इस टीम में उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक बृजेश शुक्ल के साथ दो युवा चेहरे, ख़ुशी और यशार्थ, शामिल हैं। टीम का पहला दौरा कन्नौज, इटावा, फिरोजाबाद और मथुरा का है।

6TV भारत और ऑनस्पॉट की टीम चुनावी कवरेज के दौरान एक बुजुर्ग ग्रामीण से बातचीत करते हुए

इस बारे में सुधीर मिश्रा ने सोशल मीडिया पर लिखकर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है-

“6tv भारत और ऑनस्पॉट टीम निकली है जनता का मिज़ाज जानने। 27 के विधानसभा चुनावों में अभी वक़्त है लेकिन यही वह वक़्त है जब जनता का मूड बनना शुरू होता है। उत्तर प्रदेश के सीनियर जर्नलिस्ट और सबसे विश्वसनीय राजनीतिक विश्लेषक बृजेश शुक्ल और उनके साथ हैं हमारे दो तेजतर्रार जेन जी ख़ुशी और यशार्थ। पहला दौरा कन्नौज, इटावा, फिरोजाबाद और मथुरा का। बहुत जल्द आपके सामने होगी हमारी रिपोर्ट, सोशल मीडिया पर फॉलो करिए हमारे फेसबुक, यूट्यूब और सोशल मीडिया पेज को।”

कन्नौज में 6TV भारत और ऑनस्पॉट की टीम एक व्यक्ति से बातचीत करते हुए
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास