Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

होली पर BSNL का बड़ा तोहफा : यूपी में लॉन्च हुई IPTV सेवा, 650 चैनल और 18 ओटीटी फ्री

आगरा | भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने होली के मौके पर अपने उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात दी है। बीएसएनएल ने आगरा समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इंटरनेट प्रोटोकॉल आधारित आईएफटीवी (IPTV) सेवा शुरू की है। इस नई सेवा के तहत 650 टीवी चैनल और 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म मुफ्त उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनमें 300 प्रीमियम चैनल भी शामिल हैं।

बीएसएनएल की नई सेवा के फायदे

तारघर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक श्याम सिंह ने इस सेवा की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पहली बार बीएसएनएल ने किफायती केबल टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म सेवा शुरू की है। खास बात यह है कि बीएसएनएल फाइबर (FTTH) उपभोक्ताओं को अलग से सेट टॉप बॉक्स की जरूरत नहीं होगी। उपभोक्ता सीधे अपने स्मार्ट टीवी, मोबाइल या फायर स्टिक के जरिए इन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

कैसे करें एक्टिवेट?

अगर आप बीएसएनएल की इस नई आईएफटीवी सेवा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. रजिस्ट्रेशन करें: बीएसएनएल एफटीटीएच ग्राहक BSNL FMS पोर्टल पर जाकर अपने एफटीटीएच नंबर और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करें।
  2. ऐप डाउनलोड करें: गूगल प्ले स्टोर से SkyPro TV ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
  3. स्ट्रीमिंग शुरू करें: लॉगिन करने के बाद उपभोक्ता 650 चैनल और 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म का आनंद ले सकते हैं।
  4. नॉन-स्मार्ट टीवी यूजर्स: जिनके पास स्मार्ट टीवी नहीं है, वे फायर स्टिक के जरिए इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

किफायती मनोरंजन का बेहतरीन विकल्प

बीएसएनएल की इस नई सेवा से उपभोक्ताओं को सस्ता और बेहतरीन डिजिटल मनोरंजन मिलेगा। खासतौर पर वे उपभोक्ता जो अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म की महंगी सदस्यता नहीं लेना चाहते, उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन