Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

BSNL धमाका : बिना सेट टॉप बॉक्स चलेंगे 500 से ज्यादा चैनल, जानिए खेल क्या है?

BSNL (भारत सरकार निगम लिमिटेड) अपने ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. कंपनी अब अपने ग्राहकों को एक बेहतर टेलीविजन और इंटरनेट एक्सपीरियंस देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

बीएसएनएल ने इसके लिए आईपीटीवी (IPTV) सर्विस प्रोवाइडर स्काईप्रो (SkyPro) के साथ एक पार्टनरशिप की है.

इस पार्टनरशिप के बाद बीएसएनएल यूजर्स अपने स्मार्ट टीवी पर 500 से ज्यादा एचडी और एसडी चैनल्स का मजा ले सकते हैं. साथ ही 20 से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म का आनंद भी उठाया जा सकेगा.

कुल मिलाकर बीएसएनएल उपभोक्ताओं को टीवी में अलग से सेट टॉप बॉक्स लगाने की जरूरत नहीं होगी, बिना इसके लगाए ही टीवी में चैनल्स चलेंगे. इसके अलावा कई तरह की एक्स्ट्रा सुविधाएं भी मिलेंगी जो यूजर के एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएंगी.

फिलहाल, कंपनी ने इस खास सर्विस की शुरुआत चंडीगढ़ से की है. शुरुआत में 8000 यूजर्स को इस सर्विस का लाभ मिलेगा. कंपनी का टारगेट इसे पूरे देश में फैलाना है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन