Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बिज़नेस का भाई गौतम भाई!

शीतल पी सिंह-

गौतम अड़ानी को अब शुचिता और सम्मान की दरकार है । उनकी प्रचार टीम ने ट्विटर पर उनके पक्ष में एक पेज प्रमोशन के लिये लॉंच किया है जिसका टाइटल है “बिज़नेस का भाई गौतम भाई”।

दावा किया गया है कि यह पेज ऐसे भारतीय उद्योगपतियों के समर्थन के लिए है जो देश का धन देश में ही निवेश कर रहे हैं ।

हिंड्नबर्ग की रपट सामने आने के बाद से अड़ानी ग्रुप शंका के बादलों के बीच है जो बीच बीच में नये नये रहस्योद्घाटनों को लेकर बरस पड़ते हैं, यह कोशिश उसकी भरपाई के लिये है ।

गौतम भाई कुछ तथ्यगत सवाल हैं उस रिपोर्ट में जो बताते हैं कि देश से आरोपित टैक्सचोरी का पैसा बाहर जाकर जिन खातों में बड़ी मात्रा में जमा होता है उनका संचालन आपके बड़े भाई और अन्य सहयोगी/ रिश्तेदार करते हैं । वही पैसा पुनः भारत में सार्वजनिक कमाऊ असेट्स को सरकार की मिलीभगत से औने पौने में हथियाने में उपयोग हो रहा है ।

इसके अलावा इसका शेयर बाज़ार से बड़ी मात्रा में असंख्य शेयरधारकों की जमा पूँजी को मैनीपुलेशन के ज़रिए जीमने में भी उपयोग किये जाने के आरोप हैं ।देश में इसको लेकर आवश्यक बेचैनी है ।

इसे साफ़ करिये !

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Tej pratap

    June 28, 2023 at 3:49 am

    Gautam adani chor chodi hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन