Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

बीवी राव पहुंचे इंडिया टुडे, सांत्वना बनीं संपादक, अंजलि और सपना का इस्तीफा, महिमा इंडिया न्यूज के साथ

बीवी राव दूसरी बार इंडिया टुडे पहुंच गए हैं. वाइस चेयरपर्सन कली पुरी ने एक मेल जारी कर बताया है कि वरिष्ठ पत्रकार बीवी राव अब इंडिया टुडे समूह के में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर (डिजिटल) के रूप में नियुक्त किए गए हैं.

बीवी राव इससे पहले टीवी9 नेटवर्क में ग्रुप एडिटर के पद पर हुआ करते थे और डिजिटल सेक्शन को हेड कर रहे थे. बीवी राव वर्ष 2002 से 2005 तक इंडिया टुडे समूह के अखबार ‘टुडे’ में कार्यरत रह चुके हैं. उनकी इस समूह के साथ यह दूसरी पारी है। पूर्व में वह इस समूह में अपनी भूमिका नि

उधर, जानकारी मिली है कि द न्यू इंडियन एक्सप्रेस में सांत्वना भट्टाचार्य को संपादक बनाया गया है. वे यहां 12 साल से कार्यरत हैं. अभी वे कर्नाटक में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्यरत थीं. सांत्वना पच्चीस साल से मीडिया में हैं. वे इंडिया टुडे समेत कई संस्थानों में काम कर चुकी हैं.

न्यूज एंकर अंजलि सिंह के बारे में खबर है कि उन्होंने ‘टीवी9 भारतवर्ष’ को अलविदा कह दिया है. वे लांचिंग के समय से ही ‘टीवी9 भारतवर्ष’ से जुड़ी हुई थीं.वे यहां सुबह का प्राइम टाइम शो होस्ट करती थीं. पटना निवासी अंजलि 12 से मीडिया में हैं. वे ईटीवी, जी, न्यूज नेशन में काम कर चुकी हैं.

उधर, जी मीडिया से पत्रकार सपना शुक्ला ने इस्तीफा दे दिया है. वे जी-यूपी/उत्तराखंड में एंकर थीं. इटावा निवासी सपना ईटीवी भारत, टोटल टीवी, न्यूज नेशन में काम कर चुकी हैं.

पत्रकार महिमा कटारिया के बारे में सूचना है कि वो जी न्यूज से इस्तीफा देने के बाद इंडिया न्यूज में ज्वाइन किया है. वे सीनियर करेस्पांडेंट बनाई गई हैं. वे रिपब्लिक टीवी में भी काम कर चुकी हैं. गुरुग्राम निवासी महिमा मीडिया में नौ साल से हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन