Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कार्टूनिस्ट अभिषेक तिवारी को विशिष्ट पुरस्कार

देव श्रीमाली-

चम्बल के माणक को माणक सम्मान… अभिषेक तिवारी देश के लब्ध प्रतिष्ठित कार्टूनिस्ट और टीवी स्क्रीन प्रेजेंटर हैं । वे वर्षों से पत्रिका अखबार में कार्यरत है और इससे पहले आचरण, भास्कर, हिंदुस्तान टाइम्स जैसे समूहों में काम कर चुके है । मेरा उंसके दो कारणों से खास रिश्ता है पहला तो ये कि मैं उनकी कार्टून विधा से बहुत प्रभावित हूँ और दूसरे यह कि हम दोनो चम्बल के एक ही शहर यानी भिण्ड से निकले है।

यूं तो उनकी झोली में पहले से ही अनेकाने पुरस्कार और सम्मान पड़े हैं लेकिन इस बार उन्हें जो सम्मान देने का ऐलान हुआ है वह बेहद खास और प्रतिष्ठित है। माणक मेहता अलंकरण और विशिष्ट पुरस्कार राजस्थान में नोबल सम्मान सा स्थान रखता है और अगर राजस्थान की धरती चम्बल के बेटे के कार्यों की प्रशंसा को खड़ी है तो यह हर चम्बल – ग्वालियर वासी के लिए गौरव और सम्मान की बात है । अभिषेक जी को ढेर सारी बधाई लेकिन हम सबको गौरव का यह क्षण उपलब्ध कराने के लिए उनका शुक्रिया भी और उम्मीद भी कि ऐसे क्षण आगे भी उपलब्ध कराते रहे ।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन